आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है और दिल्ली एनसीआऱ के लिए येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग

नई दिल्ली 
दिल्ली एनसीआर का मौसम आज सुबह से सुहाना बना हुआ है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी ये राहत ऐसे ही जारी रह सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है और दिल्ली एनसीआऱ के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी गिरकर 36 डिग्री तक पहुंचेगा। लेकिन फिर इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  दिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया

मौसम विभाग ने आज यान 3 जून रो धूल भरी आंधी और तूफान औ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। ऐसी ही चेतावनी कल यानी 4 जून के लिए भी जारी की गई है। इन दोनों ही दिन पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  स्कूलों में अवकाश घोषित: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कलेक्टर ने दिया आदेश

5-9 जून कैसा मौसम
मौसम विभाग ने 5 जून को भी आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। हालांकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आशपास रह सकता है। इसके बाद 6 से 9 जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इन चार दिनों में बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। 6 और 7 जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 डिग्री और 25 डिग्री रह सकता है जबकि 8 और 9 जून को यह 40 औऱ 27 डिग्री के आसपा, रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  Uttarakhand Weather: फ्लैश फ्लड का खतरा, केदारनाथ यात्रा रोकी गई; 850 श्रद्धालु फंसे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment