राजस्थान-अलवर के सरिस्का में 24 घंटे होगी गश्त, त्योहारों पर जंगल में घुसते हैं शिकारी

अलवर.

अलवर के विश्व विख्यात सरिस्का टाइगर रिजर्व में दीपावली पर सात दिन तक विशेष मॉनिटरिंग होगी। त्योहार पर शिकारियों के सरिस्का में प्रवेश तथा शिकार करने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। पहले भी कई बार दिवाली और होली जैसे त्योहारों पर शिकार की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरिस्का प्रशासन ने दीपावली पर सात दिन विशेष गश्त और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अलवर के सरकारी अस्पताल में बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

सरिस्का में अभी 43 टाइगर हैं, जिनमें नर और मादा दोनों शामिल हैं। यही कारण है कि सरिस्का प्रशासन शिकारियों की आमद की आशंका को लेकर खासी सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन द्वारा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रात-दिन नियमित गश्त करने और बाघों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश वनकर्मियों को जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अलवर में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते एक्सईएन रंगेहाथों गिरफ्तार, 55 लाख नकदी-जेवर समेत दो प्लॉट के मिले कागज

सभी रेंजों में होगी विशेष गश्त
सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि इस बार दीपावली पर बाघ परियोजना सरिस्का में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है, इसमें रेंज सरिस्का, रेंज अकबरपुर, रेंज टहला, रेंज तालवृक्ष के साथ ही बफर रेंज संवेदनशील इलाकों में विभागीय वाहन और स्टाफ के साथ विशेष गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजनों से भी किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रेंज आफिस में सूचित करने के लिए कहा गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment