23 जनवरी 2025 गुरुवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है. आप किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं. आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है. पारिवारिक समस्या या फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी. विद्यार्थी यदि किसी नये कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगी. आपके ऊपर यदि कुछ कर्जो था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं. वृषभ राशि…

Read More

रामनगरी में फिर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जयकारों से गूंजी अयोध्या

अयोध्या रामनगरी में बुधवार को फिर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह कोहरा और बेतहाशा ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। हर तरफ 'जय श्रीराम' के जयकारे लगते रहे। मानो एक बार फिर से त्रेता युग लौट आया हो। श्री रामचंद्र के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर शाम तक जन्मभूमि पथ पर कतारबद्ध दिखे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 में ही रामलला विराजमान हुए थे। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक बुधवार को राम मंदिर…

Read More

कोलकाता रेप-मर्डर केस के फैसले के खिलाफ CBI जाएगी हाईकोर्ट, संजय रॉय को सजा-ए-मौत की मांग

कोलकाता कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला अब एक बड़ा न्यायिक मोड़ ले चुका है। सियालदाह कोर्ट ने शनिवार को इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराया और सोमवार को उसे उम्र भर की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने संजय रॉय पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि दोषी संजय रॉय को उसकी मृत्यु तक जेल में रहना होगा। महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार का दोषी…

Read More

सभी धर्मों की धर्मिक संपत्तियों के बंदोबस्त के लिए एक ही कानून बनाएं : विहिप

नई दिल्ली विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर विचार के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति को सुझाव दिया है कि सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, देश में सभी धर्मों की संपत्तियों के लिए एक ही कानून बनाया जाना चाहिए। विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार के माध्यम से भेजे गए पत्र में सुझाव दिया गया है कि विभिन्न धार्मिक समुदायों की संपत्तियों के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए अलग-अलग कानूनों के बजाय, देश में सभी धार्मिक संपत्तियों की बंदोबस्ती के लिए एक ही कानून होना चाहिए। जेपीसी…

Read More

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पोर्ट ब्लेयर में पराक्रम दिवस समारोह के तहत ‘जय हिंद’ पदयात्रा करेंगी

नई दिल्ली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस के अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे 23 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 'जय हिंद पदयात्रा' करेंगी। यह कार्यक्रम नेताजी की अदम्य भावना को श्रद्धांजलि होगी, जिसमें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और सुभाष चंद्र बोस की स्थायी विरासत के उत्सव में 1500 मॉय भारत युवा स्वयंसेवक और युवा नेता एक साथ आएंगे। खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के अनुसार पदयात्रा लगभग 5 किलोमीटर के सुंदर…

Read More

स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्य भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समय सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्य भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागीय प्रगतिरत परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने और साथ-साथ फर्नीचर, उपकरण और मैनपावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की वृहद…

Read More

न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण कार्य पर रोक बढ़ाई

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक बढ़ा दी जिसमें मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गयी थी। यह परिसर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में स्थित है। भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि वह मस्जिद परिसर के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण के खिलाफ ‘ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति’ की याचिका पर सुनवाई एक अप्रैल से शुरू…

Read More

डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी ऑटो चालक महिला सहयोगी के साथ हुआ गिरफ्तार

रायपुर/धरसींवा राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा. आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था. नए साल की पहली सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क…

Read More

14 नक्सलियों के शव पहुंचे रायपुर, पोस्टमार्टम से पहले पोर्टेबल मशीन से हुआ एक्स-रे

गरियाबंद/जगदलपुर गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे के करीब इन शवों को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मी भी सीएमएचओ से मांगे गए हैं। यह मर्चुरी में पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया…

Read More

रायगढ़ में दो हाथियों की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप

 रायगढ़ जिले में 24 घंटे के भीतर दो हाथियों की मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. रायगढ़ में आज फिर एक हाथी की मौत हुई है. डेम के दलदल में फंसने से हाथी की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम पानीखेत स्टापडेम की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. बताया जारहा कि पानी पीने के लिए हाथियों का दल डैम के पास पहुंचा था, तभी…

Read More

केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कराया अवगत

भोपाल भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भेंट करने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के निवास पर उनसे भेंट कर कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे…

Read More

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बलौदाबाजार हिंसा के आरोपियों से मिलने पहुंचे जेल

रायपुर बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात की. चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की. रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में भेज दिया है. अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा. सरकार के मन में…

Read More

मोतियाबिंद का उपचार कराने पहुंचे थे सरकारी अस्पताल, ऑपरेशन के बाद चार मरीजों को दिखना बंद

रायपुर/ बैकुंठपुर कोरिया जिले के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। मोतियाबिंद का इलाज करवाने वाले चार मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन असफल होने के बाद कोरिया जिले से अलग-अलग तिथियों में चार मरीजों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। इसके बाद सारा मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि रायपुर की अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरिया जिले में हुए ऑपरेशन में जांच करवाने का निर्णय लिया…

Read More

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सफल आयोजन के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने समिट के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के कार्य भी किये जायें, जिसमें खर्च की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेगी। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं…

Read More

सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल सायबर क्राइम आज के दौर का नवीनतम और खतरनाक क्राइम हो गया है। वर्तमान में आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सायबर क्राइम से बचने का एकमात्र तरीका जागरूकता और सतर्कता है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में 9वीं नेशनल साइबर साइकोलॉजी क्रॉन्फ्रेंस के एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ पर सम्बोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि म.प्र. राज्य महिला आयोग और रिस्पॉन्सिबल नेटिज्म संस्था मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं…

Read More