IND vs AFG: भारत में ही अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी, T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

नई दिल्ली
भारत और अफगानिस्तान के बीच इस साल सितंबर के महीने में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक यह मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) करेगा। 

अगर तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता, तो यह सीरीज क्रिकेट इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करेगी. पहली बार कोई टीम भारत के खिलाफ मुकाबले की मेजबानी भारतीय सरजमीं पर ही करेगी. अफगानिस्तान के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए फिलहाल स्थायी घरेलू मैदान नहीं है. सुरक्षा कारणों से वह पिछले कई वर्षों से भारत को अपना 'होम ग्राउंड' बनाकर इंटरनेशनल मुकाबले खेलता आया है। 

ये भी पढ़ें :  भारत की बढ़ती ताकत से बेचैन अमेरिका? ब्रह्मा चेलानी ने ट्रंप की नई रणनीति पर उठाए सवाल

अफगानी टीम पहले ग्रेटर नोएडा, देहरादून और लखनऊ में अपने घरेलू मैच खेल चुकी है, लेकिन भारतीय टीम की कभी मेजबानी नहीं की. सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज इस लिहाज से ऐतिहासिक होगी। 

अब भारतीय टीम करेगी श्रीलंका का दौरा
भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. दूसरा टेस्ट 27 अगस्त को समाप्त होगा. इसके बाद लगभग दो सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह सीरीज 24 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले होगी. ऐसे में यह सीरीज एशियन गेम्स के लिहाज से अहम होगी। 

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा ने बताया अचानक टेस्ट संन्यास पर कैसा था पिता का रिएक्शन, 40-50 रन भी बनाते थे तो वह बहुत खुश होते थे

दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत जून में हुई थी, जब अफगानिस्तान ने भारत का दौरा किया था. भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रनों से जीत लिया था. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब अफगानी टीम टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। 

टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम का हालिया व्हाइट-बॉल प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके बाद वनडे सीरीज भी भारत 1-2 से हार गया। 

ये भी पढ़ें :  भारत की धरती के हो सकते हैं दो टुकड़े, वैज्ञानिकों का भारतीय टेक्टोनिक प्लेट पर बड़ा खुलासा

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए लय हासिल करने और एशियन गेम्स से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन मौका देगी. वहीं अफगानिस्तान की टीम आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार इस प्रारूप में मैदान पर उतरेगी। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment