CG में कांग्रेस की सरकार आने पर होगी कर्जमाफी : CM भूपेश बघेल ने सक्ति में की घोषणा, बोले : “फिर से कांग्रेस के सरकार बनाओ…करेंगे ऋणमाफी

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। लेकिन, एक बार फिर से कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी का वादा जोड़ने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ति पहुंचे हुए थे जहां विधानसभा के अध्यक्ष महंत ने अपना नामांकन भरा।

ये भी पढ़ें :  रामानुजगंज में ABVP कार्यकर्ताओं ने पीएससी चेयरमैन की निकाली शवयात्रा, CGPSC में अनियमितता को लेकर विरोध प्रदर्शन

इस दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि अगर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का ऋण माफी किया जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का मुद्दा एक बड़ा फैक्टर कांग्रेस की जीत में साबित हुआ था और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी से यह घोषणा कर यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस एक बार फिर किसानों के हितों को केंद्र बिंदु रखकर घोषणा पत्र तैयार करने वाली है।

ये भी पढ़ें :  मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, फडणवीस सरकार से भी किए सवाल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment