फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  अब योगी सरकार का बुलडोजर गरजेगा संभल में, डीएम-एसपी ने लोगों को दी ये चेतावनी

यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

ये भी पढ़ें :  शाहजहांपुर में विधवा भाभी को झांसा देकर दुष्कर्म, देवर ने मैरिज सर्टिफिकेट की जगह प्रॉपर्टी पेपर पर साइन करा लिया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment