तेजी से वजन बढ़ना और हर वक्त थकान? हो सकता है थायराइड, जानिए इसके 7 बड़े लक्षण

आजकल थायराइड बहुत कॉमन समस्या होती जा रही है, लेकिन यह कोई आम बीमारी नहीं, बल्कि एक साइलेंट डिसऑर्डर है, जो धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है। यह समस्या अब सिर्फ महिलाओं तक ही नहीं सीमित है, बल्कि पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है।

अक्सर लोग थायराइड के लक्षणों को थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी अनदेखियां आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं। अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिए जाएं, तो इलाज आसान हो जाता है। आइए जानते हैं थायराइड के मुख्य लक्षणों के बारे में।

ये भी पढ़ें :  28 फरवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान?

अचानक वजन का बढ़ना या घटना
अगर आप अचानक से मोटे या ज्यादा पतले होने लगे हैं, तो यह थायराइड का शुरुआती संकेत हो सकता है। समय रहते इसका इलाज कराना जरूरी है।

थकान और कमजोरी
थायराइड के मुख्य लक्षणों में से एक थकान और कमजोरी भी है। अगर नींद पूरी होने के बावजूद शरीर में एनर्जी नहीं रहती और हर समय सुस्ती बनी रहती है, तो यह थायराइड हार्मोन के असंतुलन की ओर इशारा करता है।

दिल की धड़कन का तेज या धीमा होना
अगर बिना किसी वजह के दिल तेजी से धड़कने लगे या असामान्य रूप से धीमी धड़कन महसूस हो, तो यह थायराइड की गंभीर संकेत हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  जब नसीरुद्दीन शाह ने जावेद अख्तर से कहा: "शोले की हर सीन की नकल की है"

मूड स्विंग्स और डिप्रेशन
थायराइड की समस्या बढ़ने पर बार-बार चिड़चिड़ापन, घबराहट, एंग्जायटी या डिप्रेशन महसूस होने लगता है। कई बार लोग इसे सिर्फ मानसिक तनाव समझ लेते हैं।

बालों का झड़ना और स्किन ड्राई
थायराइड से पीड़ित लोगों के बाल अचानक से झड़ने लगते हैं और भौंहों के बाल भी पतले हो जाते हैं। वहीं, स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। अगर ये लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं।

ये भी पढ़ें :  BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, धीमे इंटरनेट स्पीड पर भी होगी UPI पेमेंट

ठंड या गर्मी को सहन न कर पाना
थायराइड के सबसे आम लक्षणों में से एक शरीर का तापमान बढ़ना या घटना भी है। इसमें आपको बहुत ज्यादा ठंड या हल्की गर्मी में पसीने भी आने लगते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर का संकेत है।

पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं
थायराइड में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, ज्यादा या कम ब्लीडिंग और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं, पुरुषों में भी हार्मोनल असंतुलन देखने को मिलता है।

Share

Leave a Comment