भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा: ओवैसी

हैदराबाद
 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियां चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-विरोधी मतों में सेंध लगाने के लिए उन पर (ओवैसी पर) आरोप लगाती थीं, लेकिन हरियाणा में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को न उतारने के बावजूद कांग्रेस कैसे हार गई?

ओवैसी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए ‘पुरानी पार्टी’ को सभी को साथ लेकर चलना होगा।

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल: भाजपा नेता ने कहा ‘चुड़ैल’, सिर कलम करने की धमकी, TMC ने दर्ज कराई FIR

तेलंगाना के विकाराबाद में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) हरियाणा कैसे जीत लिया? मैं वहां नहीं था। वरना वे ‘बी टीम’ कहते… वे वहां हार गए। अब आप ही बताइए, वे किसके कारण हारे?’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझिए, मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।’’

ये भी पढ़ें :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रायगढ़ जिले में होगा भव्य स्वागत

भाजपा ने हरियाणा में सत्ता-विरोधी लहर को मात देते हुए लगातार तीसरी बार शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में भाजपा ने 90 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतीं, जो सरकार बनाने के लिए 46 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने कहा कि 17 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी रैली नहीं करेंगे, क्योकि नहीं मिली अनुमति

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment