गर्मी में राहत की आहट: हल्की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, 3 दिन बाद गिरेगा तापमान

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  नौतपा में गर्मी कमजोर, उमस ने किया बेहाल, अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे

प्रदेश में शनिवार के दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्षा के मुख्य आंकड़ों में हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम
गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणीका फैली हुई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री और DRM को लिखा पत्र, प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाएं

आज कैसा रहेगा मौसम
रविवार के दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में 29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment