MP Weather: अगले 4 दिन और बिगड़ेगा मौसम, खरगोन में 9.5 इंच बारिश; कई जिलों में अलर्ट

भोपाल 
.
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है और इसके चलते आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम ही लग रही है. बंगाल की खाड़ी में मौसम का नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसके असर से आसपास एक नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

बारिश का असर सिर्फ मध्य प्रदेश तक नहीं है बल्कि प्रदेश के आसपास बने हवा के दबाव और मौसम में बदलाव के कारण पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भी तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। 

ये भी पढ़ें :  मंत्री सारंग का बयान: दरिंदों को पाताल में भी छोड़ेंगे नहीं, MP में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं

पूर्वी मध्य प्रदेश में बढ़ेगा बारिश का असर
अब तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को जमकर हुई बारिश के बाद मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी एमपी की ओर बढ़ रहा है. शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश का असर बना रह सकता है. मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा और शहडोल के जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, शिवपुरी और श्योपुर में भी गुरुवार को मौसम का असर देखने को मिल सकता है. इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया लो-प्रेशर सिस्टम मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को और बढ़ा सकता है. ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। 

ये भी पढ़ें :  चुनाव आयोग का ऐतिहासिक कदम: 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, वजह क्या?

भीकनगांव : अपरवेदा डैम लबालब, 3 गेट खोले
लगातार बारिश के चलते वेदा नदी में पानी की आवक बढ़ने से अपरवेदा बांध का जलस्तरबढ़ गया। बुधवार को जलस्तर 315.80 मीटर तक पहुंचने पर एनवीडीए ने पानी की निकासी शुरू की। सुबह 5 बजे 3 गेट खोले गए। पानी छोड़ने के बाद बांध के निचले क्षेत्र में बसे गांवों को अलर्ट कर ग्रामीणों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर दोनों जिलों के लिए विभाग की ओर से घरों में रहने की ही अपील की गई है।

ये भी पढ़ें :  मुख्य सचिव की अध्यक्षता 44वीं राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक हुई

MP के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी के मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, उमरिया, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं, प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में बारिश का असर कम रहेगा. बड़वानी, इंदौर, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल और हरदा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इन इलाकों में दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही बीच-बीच में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment