लखनऊ
यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड आठ माह में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही करीब नौ महीने से रद चल रही जम्मू और कटरा रूट की ट्रेनों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 26 अगस्त 2025 को आई भीषण बाढ़ के चलते रावी नदी पर बने रेलवे पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। पुल की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा कारणों से जम्मू और कटरा जाने वाली करीब 20 ट्रेनों का संचालन रोक दिया था।
पुल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। करीब आठ महीने तक लगातार चले निर्माण और तकनीकी परीक्षण के बाद पुल को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसके बाद रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल जम्मू और कटरा रूट की कई प्रमुख ट्रेनें अस्थायी रूप से रद चल रही हैं।
ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो जून तक और 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई तक तथा 14612 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई तक रद है।
वहीं, 22431 सबदरगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 13 जून और 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सबदरगंज एक्सप्रेस 14 जून तक निरस्त रहेगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद जल्द इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
ट्रेनों के दोबारा चलने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। गर्मी की छुट्टियों और आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
इन ट्रेनों को किया गया था रद
ट्रेन नंबर, ट्रेन नाम रद तिथि
12207 काठगोदाम – जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस काठगोदाम (KGM) जम्मू तवी (JAT) 02-06-2026
12208 जम्मू तवी – काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस जम्मू तवी (JAT) काठगोदाम (KGM) 31-05-2026
12209 कानपुर सेंट्रल – काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल (CNB) काठगोदाम (KGM) 02-06-2026
12210 काठगोदाम – कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस काठगोदाम (KGM) कानपुर सेंट्रल (CNB) 01-06-2026
12265 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला (DEE) जम्मू तवी (JAT) 14-06-2026
12266 जम्मू तवी – दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस जम्मू तवी (JAT) दिल्ली सराय रोहिल्ला (DEE) 15-06-2026
14503 कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस कालका (KLK) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) 12-06-2026
14504 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – कालका एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) कालका (KLK) 13-06-2026
14611 गाजीपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी (GCT) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) 29-05-2026
14612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) गाजीपुर सिटी (GCT) 28-05-2026
19107 भावनगर टर्मिनस – उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस भावनगर टर्मिनस (BVC) उधमपुर / म्याड़ता (UHP/MCTM) 31-05-2026
19108 उधमपुर – भावनगर टर्मिनस जन्मभूमि एक्सप्रेस उधमपुर / म्याड़ता (MCTM/UHP) भावनगर टर्मिनस (BVC) 01-06-2026
22401 दिल्ली सराय रोहिल्ला – उधमपुर एसी एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला (DEE) उधमपुर / म्याड़ता (UHP/MCTM) 13-06-2026
22402 उधमपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस उधमपुर / म्याड़ता (MCTM/UHP) दिल्ली सराय रोहिल्ला (DEE) 14-06-2026
22431 प्रयागराज – उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) उधमपुर / म्याड़ता (UHP/MCTM) 13-06-2026
22432 उधमपुर – प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस उधमपुर / म्याड़ता (MCTM/UHP) प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) 14-06-2026
22705 तिरुपति – जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस तिरुपति (TPTY) जम्मू तवी (JAT) 26-05-2026
22706 जम्मू तवी – तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस जम्मू तवी (JAT) तिरुपति (TPTY) 29-05-2026
26405* कामाख्या – वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस कामाख्या (KYQ) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) 15-06-2026
26406* वैष्णो देवी कटड़ा – कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) कामाख्या (KYQ) 15-06-26


