वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौधरोपण

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 35.27 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मंडलों व जिलों, सभी विभागों, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में सर्वाधिक 15,42,19,413 पौधरोपण नोडल वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। इसके बाद 10.56 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.68 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा शीशम के इमारती पेड़ों की 4.67 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है। 

ये भी पढ़ें :  लैंड बैंक विस्तार के लिए प्लग एंड प्ले मॉडल लागू करें, एमएसएमई इकाइयों के लिए होगा उपयोगी: मुख्यमंत्री

इन 5 प्रजातियों का हुआ सर्वाधिक रोपण 

प्रजाति          संख्या 
शीशम         4,67,38,099
सागौन        4,13,99,061
जामुन        2,28,46,329
अमरूद        1,80,74,031
अर्जुन         1,51,75,482

प्रदेश में सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच शीर्ष विभाग 

विभाग                 संख्या
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन   15,42,19,413
ग्राम्य विकास   10,56,85,704
कृषि           3,26,90,527
उद्यान        1,52,02,219
पंचायती राज  1,13,38,290

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार की संवेदनशील पहल: गोवंश को मिल रहा पौष्टिक आहार, गोचर भूमि पर तेजी से बढ़ रहा हरा चारा उत्पादन

सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच जनपद 
जनपद           संख्या
सोनभद्र        1,68,47,717
ललितपुर        93,63,495
झांसी          93,06,615
लखीमपुर खीरी     92,51,800
जालौन          88,08,435

Share

Leave a Comment