छत्तीसगढ़ के हर घर फहरेगा तिरंगा: आज रायपुर उत्तर और दक्षिण से निकली जाएगी तिरंगा यात्रा…विधानसभाओं में रविवार से भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 13 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभाओं में रविवार से भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक बड़े जोर शोर, हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ पूरे प्रदेशवासियों की सहभागिता के साथ हर बूथ पर 50 से ज्यादा झंडे लगाते हुए, हर घर तिरंगा का उत्सव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ प्रदेश की जनता भी मनाने जा रही है। महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अब लोगों की पहली पसंद बन गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में घूम-घूमकर झपटे मोबाइल, शातिर गिरफ्तार और दूसरों की तलाश

चार दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और मंत्रीगण शामिल होंगे। विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायकगण करेंगे। कार्यक्रमों में भाजपा के सांसद गण, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित जिलाध्यक्ष सहित मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान में भाजपा के लाखो कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी।

ये भी पढ़ें :  तेलीबांधा शूटआउट प्रकरण में अमन 28 तक पुलिस रिमांड पर

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 90 विधानसभा में भारत मां के जय घोष के साथ, तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है। 14 अगस्त को भारत के विभाजन की त्रासदी झेलने वाले सभी लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित होंगे। 13 अगस्त को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की धूम होगी। महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हैं। प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है सभी देश की स्वतंत्रता के उत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और गर्व के साथ मनाने जा रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment