सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

  • सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी का दस्तक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
  • "एमसीबी जिले के सिद्ध बाबा पहाड़ पर दंतैल हाथी घुस आया है. चिरमिरी वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है"

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चिरमिरी के सिद्ध बाबा पहाड़ में एक दंतैल हाथी ने पिछले दो दिनों से आतंक मचा रखा है. वन विभाग के मुताबिक, यह हाथी लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. वन विभाग ने लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की हिदायत दी है. साथ ही ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है.

ये भी पढ़ें :  Balrampur : प्यास बुझाने 2 किलोमीटर दूर से बाल्टी में पानी लेकर आती हैं स्कूल की छात्राएं, गर्मी में सूखे हैंडपंप..

हाथी को लेकर वन विभाग अलर्ट
 चिरमिरी रेंजर सूर्यदेव सिंह ने बताया कि हाथी सिद्ध बाबा पहाड़ के आसपास मौजूद है. वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा है कि अभी तक इस हाथी ने किसी जगह और लोगों पर हमला नहीं किया है. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को सावधान रहने अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल, छेरापहरा की रस्म पूरी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

सिद्ध बाबा पहाड़ पर दिखा दंतैल हाथी
हम टीम के साथ चौक पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके. हमारा उद्देश्य मानव हाथी संघर्ष को रोकना है. इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं- सूर्यदेव सिंह, रेंजर, चिरमिरी वन परिक्षेत्र

ये भी पढ़ें :  बोर्ड एग्जाम : हेल्पलाईन पर बोर्ड के परीक्षार्थी पूछ रहे प्रश्न... एक्सपर्ट सुलझा रहे हैं परीक्षार्थियों की समस्या

हाथी के आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल
इस क्षेत्र में हाथी के विचरण से आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं. हालांकि, वन विभाग की टीम सतर्कता के साथ हर कदम पर हाथी की निगरानी कर रही है. ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके. वन विभाग लोगों को सावधान रहने और हाथी के पास न जाने की अपील कर रहा है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment