जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सुकमा

थाना केरलापाल अंतर्गत ग्राम बोरगुड़ा पोंगभेज्जी में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त 2025 की है, जिसकी सूचना थाने में प्राप्त होते ही टीम मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान किसके हिंगा पिता भीमा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें :  हर आंगन में हरियाली ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’, जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और प्रारंभिक जांच की। जांच में पता चला कि मृतक पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें :  नंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर गांव के दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  सरगुजावासियों के लिए अच्छी खबर : अब सरगुजा से उड़ान भरेगी हवाई जहाज, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन कार्यालय द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर को उड़ान हेतु लाइसेंस जारी

थाना प्रभारी केरलापाल ने बताया कि इस मामले की विवेचना सूक्ष्मता और गंभीरता से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जादू-टोना जैसे अंधविश्वास के कारण होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment