भाजपा विधायक योगेश टिलेकर के मामा सतीश वाघ की अपहरण के बाद हत्या मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया

पुणे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक योगेश टिलेकर के मामा सतीश वाघ की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुणे पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। एक अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस लगातार चारों लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक हत्या और अपहरण की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते सोमवार को योगेश टिलेकर हडपसर इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। इस दौरान चार से पांच लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया था। देर शाम उनका शव पुणे के यवत गांव में मिला था।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली CM आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, दर्ज हुई FIR

क्राइम ब्रांच और पुणे पुलिस की आठ टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस टिलेकर के रिश्तेदार और दोस्तों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने संभावना जताई थी कि योगेश वाघ के शरीर पर कई वार और सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या की गई है। पुणे पुलिस ने शुरुआती जानकारी दी कि 9 दिसंबर की सुबह सतीश वाघ का अपहरण कर लिया गया और कुछ देर बाद ही उनकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें :  हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

पुलिस का अनुमान है कि अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर सतीश वाघ की हत्या कर दी गई। डॉग स्कड और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर कई सबूत मिले हैं। इसमें खून से सनी एक लकड़ी की छड़ी भी शामिल है। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में तेज उछाल, सेंसेक्स में 1100 तो निफ्टी में 350 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी

पुणे पुलिस की 16 टीमें आरोपियों की तलाश में हैं। जानकारी सामने आई है कि पुणे पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

 

Share

Leave a Comment