भीलवाड़ा में अनोखी भात शोभायात्रा, 11 ऊंट गाड़ियां और 51 ट्रैक्टर बने आकर्षण

भीलवाड़ा

लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली. भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर गांव से टिठोडी गांव तक 7 किलोमीटर की यात्रा की. ग्रामीणों ने भी खूब पुष्प वर्षा की. भात यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसान परिवार ने पुरानी परंपरा को न‍िभाया. बहन के घर पहुंचकर 11 लाख का मायरा भरा.
"बहन को पिता की कमी महसूस न हो"

ये भी पढ़ें :  भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को 116 रन से रौंदा, भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की

किसान मुकेश जाट ने कहा क‍ि पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. उन्होंने यही कोशिश की कि बहन को कभी पिता की कमी महसूस न हो, जो भी किया है, वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने और बहन के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए किया है.  

ये भी पढ़ें :  IPL 2025 का करवां खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, केएल राहुल की स्पेशल तैयारी

"हमारी पुरानी परंपराएं ही असली पहचान"
उन्होंने कहा,  "हमारी पुरानी परंपराएं ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मैंने उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया है." बदलते आधुनिक दौर में जहां एक ओर परंपराओं को जिंदा रखा, वहीं भाई ने 11 लाख रुपये का भात भरा. पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए मायरा भरने की परंपरा को पुनर्जीवत किया.  

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर : कांग्रेस नेता ने दी जान, बेटी घर लौटी तो फंटे पर लटका मिला शव; इस केस में जमानत पर थे

मुकेश जाट की पत्नी माया पंचायत प्रशासक हैं. पिता के निधन के बाद भाई की अनूठी भात शोभायात्रा को देखकर बहन भी भावुक हो गई. नाचते-गाते हुए करीब 7 किलोमीटर का सफर तय क‍िया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment