नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम

नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम

जीआईएस तकनीक को अपनाकर संपत्ति दर में वृद्धि के प्रयास

 प्रदेश के 369 नगरीय निकायों में लेखा प्रणाली के संभूति आधारित द्विप्रविष्टीय लेखा प्रणाली में कार्य पूरा कर लिया गया 

भोपाल 

प्रदेश के नगरीय निकायों में संपत्ति कर प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शहरी सुधार कार्यक्रम योजना लागू की गई है। प्रदेश के 369 नगरीय निकायों में लेखा प्रणाली के संभूति आधारित द्विप्रविष्टीय लेखा प्रणाली में कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रदेश के 44 नगरीय निकायों में इस कार्य को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया महाराजपुरा विद्युत सब-स्टेशन का निरीक्षण

जीआईएस तकनीक का उपयोग

नगरीय निकायों में जीआईएस आधारित मानचित्र तैयार कर संपत्ति कर दायरे तथा वसूली में वृद्धि किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के 413 नगरीय निकायों में बहुउद्देश्यीय पारिवारिक सर्वेक्षण और मानचित्र कार्य पूरा कर लिया गया है। 294 नगरीय निकायों में संपत्ति सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। योजना में 119 नगरीय निकायों में यह कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में 15 नगर निगमों में से 9 नगर निगमों का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश 6 नगर निगमों में यह कार्य प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें :  मंडला में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, प्रिंसिपल से 60 हजार की रिश्वत लेते पत्नी के साथ पकड़ा गया

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

प्रदेश के नगरीय निकायों को राजस्व संग्रहण के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। राजस्व संग्रहण के लिये नगर निगमों, नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों को उनके द्वारा की गई कर वसूली के आधार पर अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मॉडल पर हो रहा मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment