अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के तय कार्यक्रम में हुआ बदलाव, आगरा से सीधे पहुंचे होटल

जयपुर

राजधानी जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। जानकारी के अनुसार वेंस का सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनके बच्चे यहां की गर्मी से काफी परेशान हैं इसलिए सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  बाड़मेर में 1000 नए तेल कुएं खोदकर उत्पादन तीन लाख बैरल प्रतिदिन बढ़ाने की तैयारी

वेंस आगरा घूमकर सीधे जयपुर स्थित रामबाग होटल पहुंचे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। उनका आज दोपहर ढाई बजे सिटी पैलेस घूमने का कार्यक्रम था। सिटी पैलेस जयपुर के पूर्व राजपरिवार का निवास स्थान भी है। यहां म्यूजियम भी है, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से काफी पर्यटक आते हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी सिटी पैलेस में ही रहती हैं।

ये भी पढ़ें :  High Court takes a firm stand on 'Blackbuck' film controversy; issues directives to protect Salman Khan's image

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेंस को आगरा विजिट के बाद आज दोपहर ढाई बजे परिवार के साथ सिटी पैलेस पहुंचना था, यहां उनके स्वागत में भोज का इंतजाम भी किया गया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment