उपराष्ट्रपति मातृकुंडिया पहुंचकर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. जगदीप धनखड़

जयपुर

उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध धाम मातृकुंडिया पहुंचे और अखिल मेवाड़ क्षेत्र जाट समाज महा सभा संस्थान के मातृकुंडिया में महादेव के नवीन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान अन्नदाता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री के सुदृढ़ नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में माता और बहनों की उपस्थिति देखकर कहा कि समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, माता बहनों को आगे लाकर स्वावलंबी बनाना होगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अजमेर में यू ट्यूबर मि. खान की तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत

उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश किसान दिवस की रजत जयंती मना रहा है, किसान अन्नदाता है और वह देश के विकास की पूंजी है। उन्होंने किसानों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने एवं उनका लाभ उठाने की बात भी कहीं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही महाकुंभ में डुबकी लगाकर आए हैं ऐसा ही अनुभव उन्हें मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में आकर हो रहा है। करीब 25 वर्ष पहले वह इस धरा पर आए थे और समाज के प्रयास से उन्हें सामाजिक न्याय मिला।

ये भी पढ़ें :  Rules Change from 1st March : 1 मार्च से रहे ये 6 बड़े बदलाव... बदलेंगे सोशल मीडिया से जुड़े नियम, साथ ही बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम?

कार्यक्रम के प्रारंभ में मेवाड़ जाट समाज के अध्यक्ष माधव लाल जाट ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं हल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं आमजन उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment