गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर में प्रदर्शन किया

गुना

मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।

इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी

गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्य करता है एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी। यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे।

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि के अवसर पर अमरकंटक में आयोजित होने वाले मेले में सभी व्यवस्थाएं रहे चाक चौबंद- कलेक्टर

इधर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम भी किया।

उपद्रव के दौरान फायरिंग भी की गई थी, नौ लोग गिरफ्तार

ये भी पढ़ें :  भारत के पास वाहन मूल्य श्रृंखला में वैश्विक अगुआ के रूप में उभरने की रणनीतिक क्षमता है, नहीं मिलेगी टैरिफ में छूट

हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा(Hanuman Jayanti Shobhayatra attack) के दौरान शनिवार शाम कर्नलगंज मस्जिद के सामने किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की घटना में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश उर्फ गब्बर कुशवाह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें पिस्तौल से गोली चलाने का भी जिक्र है।

कस्बे में पुलिस बल तैनात

कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया।

ये भी पढ़ें :  कोयला खादानों मे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम किये जा रहे है जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं: मंत्री किशन रेड्डी

इन पर दर्ज हुआ केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की खान, आमीन खान, गुड्डू खान और तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा होने और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से पहचाने गए उपद्रवियों के यहां दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment