IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया

लखनऊ
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, और अगस्त में किसी यादगार यात्रा पर निकलने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए आप 9 रात और 10 दिनों में देश के मुख्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

यह खास यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। इसके साथ ही यात्री द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कर सकेंगे।

मेन स्टेशनों पर रोकने की व्यवस्था
यूपी और एमपी के यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन को गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी और ललितपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें :  निषादराज समाज के गौरव और संस्कृति को मिलेगा मंच: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंवार

IRCTC ने यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखते हुए इस पैकेज में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणियों का विकल्प दिया है। इसमें ट्रेन टिकट के साथ-साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और local साइटसीइंग के लिए बसों की सुविधा भी शामिल है।

किराए की बात करें तो स्लीपर क्लास के लिए 18,380 रुपये, 3 एसी के लिए 29,570 रुपये और 2 एसी के लिए 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

ये भी पढ़ें :  फर्जी दूतावास चलाने वाला हर्षवर्धन जैन निकला चंद्रास्वामी का शागिर्द, 2011 में भी हो चुका है गिरफ्तार

मिलेगी EMI की सुविधा
बजट को आसान बनाने के लिए IRCTC इस पैकेज पर LTC और आसान EMI की सुविधा भी दे रहा है, जिससे यात्री किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक श्रद्धालु गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC पर्यटन कार्यालय जाकर या फिर IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment