प्रदेश मे बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही है रुक रुककर बारिश…कुछ दिनों से हो रही थी तापमान में बढ़ोतरी, जिलों में बारिश होने के आसार

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 अगस्त 2024

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्सों में अभी भी रूक रूककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मंलगवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और इससे उमस भी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें :  Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर जानिए खिचड़ी खाने का महत्व, क्यों खाते हैं दही-चूड़ा?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दुर्ग जिले में बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति बन रही है। जिले में बारिश का औसत सामान्य से 20 फीसदी कम है।

ये भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: टर्बाइन ब्लास्ट से 8 मजदूर घायल, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। प्रदेश में बलरामपुर जिले के कुसमी में सर्वाधिक वर्षा सात सेमी हुई। आने वाले तीन दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद फिर 10 से बदलने वाला है और प्रदेश में व्यापक वर्षा होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment