पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए वाट्सएप चेटबोट सुविधा प्रारंभ की

भोपाल 
पश्चिम क्षेत्र विद्युदत वितरण कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी टीम द्वारा उपभोक्ता सुविधा के लिये वाट्सएप चैटबोट व्यवस्था प्रारंभ की है। प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के समक्ष इस नई व अत्याधुनिक व्यवस्था का प्रस्तुतिकरण व अनौपचारिक शुभारंभ हुआ। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से वाट्सएप से 7312426395 पर Hi लिखना होगा। इसके बाद हिंदी अंग्रेजी भाषा के विकल्प का चयन कर प्रीपेड बिल, पोस्टपेड बिल, पास बुक, बिलों के पीडीएफ, सोलर संबंधी जानकारी, दैनिक खपत, संक्षिप्त विवरण, दैनिक बिजली खर्च की जानकारी, मासिक खपत, जमा राशि की जानकारी, बकाया राशि की जानकारी, प्रीपेड कनेक्शन होने पर वालेट में उपलब्ध बैलेंस इत्यादि विवरण एक दो सेकंड में ही प्राप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  जल जीवन मिशन की पुनरीक्षित योजनाओं में 2,813 करोड़ रूपये वृद्धि का अनुमोदन

व्हाट्सअप पर विद्युत संबंधी जानकारी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकेगी। सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील पाटौदी ने बताया कि वर्तमान में शासकीय कनेक्शनों को प्रीपेड किया गया है। प्रीपेड कनेक्शनों के लिए चेटबोट सुविधाएं प्रारंभ करने वाली पश्चिम क्षेत्र कंपनी राज्य की पहली कंपनी है। यह सुविधा पूरी तरह आत्मनिर्भर भारत की अवधारण के साथ पश्चिम क्षेत्र के कार्मिकों द्वारा ही तैयार की गई है। वाट्सएप चैटबोट सुविधा का लाभ पश्चिम क्षेत्र के पचास लाख से ज्यादा उपभोक्ता ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : प्रधानमंत्री मोदी

 

Share

Leave a Comment