आज CM का क्या प्लान है?..भगवान श्री बलराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव, तीजा मिलन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित भगवान श्री बलराम जयंती एवं किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात शंकर नगर में तीजा मिलन कार्यक्रम तथा अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में तपस्वी सत्कार समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  युवा कांग्रेस और NSUI संयुक्त रूप से निकालेगी रायपुर दक्षिण विधानसभा में संकल्प यात्रा

 

इससे पहले शंकर नगर स्थित मंत्री टंकराम वर्मा के निवास कार्यालय में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित होंगे। सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम साय शाम चार बजकर चालीस मिनट में वापस अपने निवास लौट आएंगे।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment