Xiaomi ला रहा 7900mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, भारत में इस दिन होगा लॉन्च

नई दिल्ली

Xiaomi भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जो उसकी पॉपुलर और किफायती सीरीज का हिस्सा है. इसका नाम Redmi 17 5G है, जिसको लेकर कंपनी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि यह लॉन्चिंग 3 सितंबर को होने जा रही है। 

X प्लेटफॉर्म पर रेडमी इंडिया ऑफिशियल हैंडल ने एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लॉन्च डेट के साथ बैटरी की भी जानकारी दी गई है. Redmi 17 5G में 7900mAh की बैटरी दी जाएगी. साथ ही कंपनी ने इसमें बैक पैनल पर प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  बिना इंस्टॉलेशन फीस दिए घर में लगाएं Jio AirFiber

ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, 7900mAh की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा, जो बॉक्स के साथ आएगा. साथ ही यह हैंडसेट 22.5W के रिवर्स वायर्ड चार्जिंग पर काम करेगा। 

Redmi 17 5G का कैमरा 
शाओमी के पोर्टल पर एक पेज तैयार किया है, जिसमें इस हैंडसेट को लिस्ट किया है. कंपनी ने दावा किया है कि इसमें यूजर्स को न्यू डिजाइन देखने को मिलेगा. लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। 

ये भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की उपासना, जानें पूजन विधि

Redmi India का पोस्ट 

Redmi 17 5G का प्रोसेसर 

Redmi 17 5G में स्नैपड्रैगन 4Gen 5 का इस्तेमाल किया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है किया है कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है। 

लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, अपकमिंग हैंडसेट तीन कलर वेरिएंट में दस्तक देगा. इसेमं एटर्नल ओरंज, एबोल्यूट ब्लैक और एंडलेस ब्लू है।  Redmi 17 5G का डिस्प्ले 
Redmi 17 5G के डिस्प्ले को लेकर जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर पता चलता है कि 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. आने वाले दिनों में इस हैंडसेट को लेकर और भी डिटेल्स का खुलासा होगा. Redmi 17 5G की कीमत का ऑफिशियली खुलासा नहीं है। 

Share

Leave a Comment