दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों के जीवन में दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना से सकारात्मक बदलाव आएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना से लाभार्थियों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है। लाभार्थियों का कहना है कि समय पर पेंशन मिलने से दवा, भोजन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। कई परिवारों के लिए यह पेंशन जीवनयापन का सहारा बन गई है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल उनके जीवन को आसान और सुरक्षित बना रही है।

पेंशन से घर की आर्थिक स्थिति को मिली मजबूती

बाराबंकी की रहने वाली आशा और उनके पति हरिलाल ने बताया कि पेंशन मिलने से उनके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की इस सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली है। हरिलाल ने बताया कि उनकी पत्नी आशा एक हाथ से दिव्यांग हैं, जबकि वह स्वयं सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह नियमित रूप से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दिव्यांग पेंशन उनके परिवार के लिए जीवनरेखा का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें :  यूपी पुलिस में बड़ा reshuffle: 23 एडिशनल एसपी के तबादले, नई नियुक्तियों की पूरी लिस्ट जारी

योगी सरकार से पेंशन राशि बढ़ाने की मांग

हरिलाल ने बताया कि समय पर पेंशन मिलने से दवा और अन्य आवश्यक जरूरतों का खर्च निकल जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं और सीमित आय के बीच परिवार का भरण-पोषण करना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन पेंशन मिलने से काफी सहारा मिला है। 

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का बड़ा ऐलान: रामनवमी पर दो दिन की छुट्टी, 27 मार्च भी अवकाश घोषित

पेंशन योजना दिव्यांगजनों के लिए साबित हो रही उपयोगी

इसी  तरह लखनऊ के गोसाईगंज निवासी 35 वर्षीय कौशल को भी पिछले 5-6 साल से पेंशन का लाभ मिल रहा है। कौशल ने बताया कि योगी सरकार आने के बाद उन्हें दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलना शुरू हुआ है। उन्हें प्रत्येक तीन महीने पर 3000 रुपये की पेंशन मिलती है, जिससे उनके जीवन-यापन में काफी मदद मिलती है। कौशल बाएं पैर से दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय पर पेंशन दिए जाने से उनकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।

पेंशन से मिल रही बड़ी राहतः लाभार्थी

लखनऊ के रहने वाले लाभार्थी रजनीश ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पिछले कई वर्षों से दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह खेती-किसानी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। 

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

योगी सरकार में लाखों दिव्यांगजनों को मिल रही सहायता

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत 12 लाख से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता मिली है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। योगी सरकार की इस पहल से ऐसे दिव्यांगजन, जिनके पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है और जो अपनी शारीरिक स्थिति के कारण नियमित कार्य करने में असमर्थ हैं, उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment