चाकू और पेंचकस मारकर युवक की हत्या, लाश को रखकर प्रदर्शन, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

कवर्धा

कवर्धा लगातार अपराधों की वजह से चर्चा में बना हुई है. इस कड़ी में एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई. मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में बस्तर से शामिल हुए तेजपाल शर्मा

जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था. इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई

घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है. इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समझौता नहीं हो पाया था.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment