देवरिया में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला: ‘200 करोड़ का काम 864 करोड़ में भी अधूरा’

 देवरिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में एक बार फिर सपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आती है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं. 2017 के पहले राज्य में जो सरकार थी, तब न विकास था न सुरक्षा थी और न ही सम्मान था. इसके अलावा न ही रोजगार और गरीब के लिए आवास-शौचालय था. 15 जुलाई से 15 नवंबर तक यूपी के देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर बस्ती में भय और दहशत का माहौल रहता था. क्योंकि पिछली सरकारों की संवेदना मर चुकी थी। 

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि JPNIC की कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी. सपा ने अपने विचारधारा के मुखिया को भी नहीं छोड़ा. JPNIC की शुरुआती लागत करीब ₹200 करोड़ थी, लेकिन ₹864 करोड़ खर्च करने के बाद भी परियोजना अधूरी है। 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली से गोरखपुर सिर्फ 8 घंटे में! गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों से गुजरेगा

सरकारी खजाने से खर्च की गई थी राशि
सीएम योगी के मुताबिक ₹200 करोड़ के काम में ₹864 करोड़ खर्च कर दिए गए, फिर भी JPNIC पूरा नहीं हुआ. JPNIC को पूरा कराने में अब ₹150–200 करोड़ और खर्च होने का अनुमान है. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने से ₹900–1000 करोड़ खर्च करने की साजिश थी. JPNIC को प्राइवेट कंपनी के जरिए संचालित करने की योजना होने का भी सीएम योगी ने आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें :  धर्मांतरण में सोशल मीडिया की भूमिका: 'रिवर्ट' आईडी पर पुलिस की नजर

सीएम योगी के अनुसार इस प्राइवेट कंपनी में डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव शामिल थे. आरोप है कि JPNIC से होने वाली कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश की गई थी। 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment