गुजरात के वडोदरा में झूला बना ‘काल’, स्टंट करते हुए फंसी टाई, 10 साल के बच्चे की मौत

वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। जिसमें जरा सी लापरवाही के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना में 10 साल के एक लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने घर में लगे झूले पर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसकी नेकटाई झूले के लूप में फंस गई और इससे उसका गला दब गया और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात वडोदरा के नवापुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रचित पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब लड़का झूले पर स्टंट कर रहा था, तब उसकी मां पड़ोसी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जबकि उसका पिता दूसरे कमरे में था। हालांकि, इस दौरान मृतक बच्चे ने जो नेकटाई पहनी हुई थी, वह झूले के लूप में उलझ गई, जिससे वह दुर्घटनावश लटक गया और अंततः उसकी मौत हो गई। नवापुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमएस अंसारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'परिवार ने बताया कि लड़का झूले पर स्टंट करने का आदी था। हालांकि, उसने नेकटाई पहनी हुई थी, जो झूले के लूप में उलझ गई और इससे वह लटक गया। उसके पिता ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंl नीचे उतारा। माता-पिता उसे मंजलपुर के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु दिवस तमिलों के इतिहास में एक अनोखा दिन : मुख्यमंत्री स्टालिन

गुजरात के वडोदरा में दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। जिसमें जरा सी लापरवाही के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना में 10 साल के एक लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने घर में लगे झूले पर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसकी नेकटाई झूले के लूप में फंस गई और इससे उसका गला दब गया और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात वडोदरा के नवापुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रचित पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब लड़का झूले पर स्टंट कर रहा था, तब उसकी मां पड़ोसी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जबकि उसका पिता दूसरे कमरे में था। हालांकि, इस दौरान मृतक बच्चे ने जो नेकटाई पहनी हुई थी, वह झूले के लूप में उलझ गई, जिससे वह दुर्घटनावश लटक गया और अंततः उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Ahmedabad के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर, शहर में दहशत

नवापुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमएस अंसारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'परिवार ने बताया कि लड़का झूले पर स्टंट करने का आदी था। हालांकि, उसने नेकटाई पहनी हुई थी, जो झूले के लूप में उलझ गई और इससे वह लटक गया। उसके पिता ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंl नीचे उतारा। माता-पिता उसे मंजलपुर के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'

ये भी पढ़ें :  भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व

अंसारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फिर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। माता-पिता को अपनी भूल पर पछतावा है। बच्चे को बेहाशी की हालत में देखकर पिता अस्पताल लेकर पहुंचते लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है उसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है।

Share

Leave a Comment