शिवपुरी में दो भाइयों की हत्या, वजह मांस की दुकान; कसाई सहित 16 आरोपी फरार

शिवपुरी
शिवपुरी जिले में मांस की दुकान चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। काफी लंबे समय से दोनो तरफ से दुकान चलाने को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई थी। फिर बीती रात इस विवाद ने खूनी रंग धारण कर लिया। इसमें दो लोगों की जान चली गई। आरोपी ने भीड़ जुटाकर हमला बोला और दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की घरपकड़ जारी है।

ये भी पढ़ें :  प्रोत्यूष बालापुरे ने 10वीं CBSE बोर्ड में हासिल किए 99% अंक, स्व-अध्ययन और दृढ़ संकल्प से रचा कीर्तिमान

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी की दूर की है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि विजय घावरी और उसका भाई अजय घावरी कई सालों से मंडी इलाके में मांस की दुकान चला रहे थे। इन लोगों की दुकान के पास जब शेर सिंह घावरी ने मांस की दुकान खोली तो इन लोगों के बीच में विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें :  सिर्फ सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया पर इन सस्ती चीजों को खरीदने से भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ये विवाद धीरे-धीरे बढ़ता ही चला गया। इसी विवाद के चलते रविवार रात इन लोगों के बीच बहस के बाद झड़प हो गई। इसके बाद शेर सिंह और 16 अनेय लोग अजय विजय के घर पहुंचे और उन्हें गोली मारकर खत्म कर दिया। प्रशांत शर्मा ने यह बात एफआईआर के हवाले से कही है।

ये भी पढ़ें :  नर्सिंग घोटाले की तरह ही एक और मामला सामने आया है, सिर्फ कागजों में कॉलेज चल रहा था, जांच की लटकी तलवार

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में शामिल कसाई सहित अन्य सभी 16 आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम तैनात करके काम पर लगा दिया है। जल्द ही आरोपियों के पकड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment