बेमेतरा में बेरहमी से 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, यत्र तत्र वानरों के शव बरामद

हेमंत शर्मा, न्यूज़ राइटर, बेमेतरा, 02 सितम्बर 2024

 

जिला मुख्यालय बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव जहां पर बंदरों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

 

ग्रामीणों की मानें, तो गांव के कुछ व्यक्ति के द्वारा बाहर से शिकारी बुलाकर बंदरों को मरवाने का जिम्मा दिया था और उक्त शिकारी के द्वारा एक के बाद एक 17 से 18 बंदरों को गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया।

ये भी पढ़ें :  गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन का मामला, सहकारी सोसायटी आज भी एनओसी के लिए भटक रही: मूणत

 

वहीं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे भी थे लेकिन बगैर कोई कार्यवाही किए वहां से चले गए। आखिर क्यों विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ये वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर सवालिया निशान है।

ये भी पढ़ें :  National Flag : जगन्नाथ पुरी के प्रवेश द्वार में लहराया 108 फुट ऊंचा तिरंगा, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्थापित किया राष्ट्रीय ध्वज

 

वहीं इस पूरे मामले की जानकारी वहां के वार्ड क्रमांक 5 के पंच सीताराम वर्मा ने दी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस विषय पर हमने बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा से बात की, तो उन्होंने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें :  नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा : राज्यपाल डेका

 

जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने दो लोगों को संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु बुलाया है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment