एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुए अपने 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में नया 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं निर्बाध होगी।

ये भी पढ़ें :  ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के एमओयू बाद योजना की सूत्रधार अर्चना चिटनिस ने ताप्ती तट पहुंचकर किया नमन

सबस्टेशन की क्षमता मे बढोत्तरी
एम पी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने जानकारी दी कि यह ट्रांसफार्मर पुराने 160 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर पुरानी फाउंडेशन पर ही अधिक क्षमता के नये 220/132/33 केवी,200 एम वी ए पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है । इस स्थापना के पश्चात सबस्टेशन की कुल क्षमता 480 एमवीए से बढ़कर 520 एमवीए हो गई है।

ये भी पढ़ें :  जंजीरों में बांधकर रखा, खिलाया गोमांस, महू में ‘लव जिहाद’ की शिकार बेटी का दर्द झकझोर देगा

हरदा जिले की ट्रांसफामेशन कैपेसिटी में वृद्धि
हरदा जिले में एमपी ट्रांसको अपने कुल 04 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, इसमें 220 के.व्ही के 01 , 132 के.व्ही. के , 03 सबस्टेशन शामिल है ,जिनकी कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 879 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

ये भी पढ़ें :  ठंड ने पकड़ा जोर, प्रदेश में सर्द हवाओं के असर से लगातार लुढक रहा पारा

यह क्षेत्र होंगे लाभान्वित
220 के वी सबस्टेशन में इस पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से सबस्टेशन से जुड़े हरदा, खातेगांव,कन्नौद,सुल्तानपुर,गोपालपुर, नसरुल्लागंज, सतवास, फतेहाबाद क्षेत्र लाभान्वित होगें।

 

Share

Leave a Comment