BREAKING : माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस फोर्स के सामने मारी गई गोली, मेडिकल जांच के समय ले जाने समय अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

नेशनल डेस्क, प्रयागराज, 15 अप्रैल 2023   अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है।   माफिया अतीक अहमद और अशरफ को तब गोली मारी गई, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अज्ञात हमलावरों ने अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर हुई इस दौरान दोनों को मेडिकल जांच के लिए…

Read More

‘हेट स्पीच का कोई सरगना है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है’- ओपी चौधरी

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस करने को लेकर कांग्रेस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश में कांग्रेस जज की भूपेश सरकार की पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं को तथाकथित रूप से हेट स्पीच के लिए नोटिस थमा रही है। यह इनका गजब का दोहरा चरित्र है। बॉडी लैंग्वेज से लेकर बयानों तक अगर हेट स्पीच का कोई सरगना है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री तक के बारे…

Read More

CG NEWS : मंत्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए हैदराबाद रेफर, सीएम ने फोन कर पूछा कुशलक्षेम

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रूद्र कुमार की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्र कुमार से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं शनिवार को…

Read More

ब्रेकिंग : TS सिंहदेव का बड़ा बयान…’अब शराबबंदी कर पाना कठिन है, CM मामले को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, मौका मिला तो…’

  सतीश शर्मा, गरियाबंद, 15 अप्रैल, 2023 आज गरियाबंद जिले के क्षेत्रीय दौरे पर कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव पहुंचे थे। उन्होंने जिले के छुरा ब्लाक में संचालित चंचल पेट्रोप पंप का उद्घाटन किया। वहीं कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा, कि मौका मिलेगा तो जिम्मेदारी निभाने का कोशिश करूंगा। लेकिन घर के बड़े जो फैसला सुनाए वो हम मानते हैं। आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा भूपेश बघेल का टी एस सिंहदेव ने संभावना जताया है। प्रदेश में…

Read More

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश के लिए उम्र का बंधन समाप्त, कॉलेजों में बढ़ रही अध्ययन-अध्यापन की सुविधा

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अप्रैल 2023 छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने की उम्र की सीमा समाप्त किए जाने से पढ़ने के इच्छुक लोगों को पढ़ाई का फिर से मौका मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों में विभिन्न विषयों के नए-नए संकाय प्रारंभ किए जा रहे हैं। राज्य के कॉलेजों में लड़कियों के प्रवेश लेने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शुभ…

Read More

नोटिस से घबराने वाली नहीं है पार्टी : भारतीय जनता पार्टी

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023 रायपुर। हेट स्पीच के मामले में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं को कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इससे घबराने वाली नहीं। हम जवाब देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की भाजपा नेताओं के बयानों पर एसएसपी से शिकायत की गई थी। मामले में भाजपा के आठ नेताओं को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव,…

Read More

ब्रेकिंग : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर रायपुर पुलिस का बीजेपी के 8 नेताओं को नोटिस, हेट स्पीच मामले में मांगा जवाब

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023 रायपुर। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के 8 पदाधिकारियों को शुक्रवार को नोटिस जारी किया./। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भडकाऊ पोस्ट अपलोड करने के मामले में भाजपा नेताओं को नोटिस भेजा गया ह। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा छत्तीसगढ़ के ट्विटर हैंडल के आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगी साहू, मंडल…

Read More

Bus Accident : रायगढ़ में 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में अब तक 13 की मौत

  न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायगढ़, 15 अप्रैल, 2023 रायगढ़। आज शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शिंगरोबा मंदिर के पीछे एक निजी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस घायलों को बस से निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस की मदद कर रहे हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले…

Read More

ब्रेकिंग : डी लिस्टिंग की मांग लिए सड़कों पर उतरेगा जनजातीय समाज…महारैली में हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे लोग…पूरा मामला समझें

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023   छत्तीसगढ़ में रविवार को डीलिस्टिंग को लेकर महारैली का आयोजन होने वाला है। दरअसल धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर किए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसी कड़ी में अब जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को शाम 4 बजे से डीलिस्टिंग की मांग लिए महारैली होने वाली है। यह महारैली भगवान श्री राम मंदिर के सामने वीआईपी रोड से शुरू होगी। जनजाति सुरक्षा मंच के…

Read More

J&K : प्लीज मोदी जी, हमारे लिए अच्छा स्कूल बनवा दो- कठुआ की नन्हीं सीरत ने PM को भेजा वीडियो संदेश

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 15 अप्रैल, 2023   जम्मू संभाग के जिला कठुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक नन्हीं बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्कूल की दशा के बारे में बता रही है। इतना ही वह बड़े ही मनमोहक अंदाज में पीएम मोदी से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग भी कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बच्ची अपना नाम सीरत नाज बता रही है और…

Read More

CM Bhupesh Baghel : सीएम भूपेश आज बिलासपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल….

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में ‘बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे…

Read More