“पेसा एक्ट” अंतर्गत ग्राम सभा सशक्तिकरण के प्रयास जरूरी : पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा अंतर्गत ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने के लिए उनको हैन्ड होल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध कराने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाना चाहिए। सभी ग्राम सभाओं द्वारा पेसा एक्ट के प्रावधानों का सफलता पूर्वक उपयोग किया जाए। समुदाय विकास के पथ पर समान रुप से सबके साथ आगे बढ़े। इस संबंध में जन-जागृति के साथ जन-जागरण के लिए विभागीय स्तर पर पहल की जानी चाहिए। राज्यपाल पटेल राजभवन में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में चर्चा कर रहे थे।…

Read More

दंपती ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, साक्ष्य छिपाने के आरोप पर दंपती गिरफ्तार

अंबिकापुर झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के चांदो थानान्तर्गत इदरीकला की पहाड़ी पर मिले हड्डियों की डीएनए जांच कराई गई। जांच में मृतका की।पहचान झारखंड के ग्राम सरुवत निवासी सुखनी बाई (70) के रूप में की गई। पहाड़ी में मिली थी मानव हड्डियां जनवरी 2024 को चांदो थाना क्षेत्र से लगे झारखंड के ग्राम सरुवत निवासी रामलाल किसान ने चांदो थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इदरीकला के पहाड़ी में मानव हड्डियां मिली है। उसने संदेह जताया था कि…

Read More

दिव्यांगजनों को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ने विशेष प्रयास होंगे-मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्यान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि दिव्यांग जनों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सभी जिला कलेक्टर को जिला कार्यालयों में कैंटीन, फोटोकॉपियर टाइपिंग सेंटर जैसी रोजगार गतिविधियों में दिव्यांगजन को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां दिव्यांगजनों को समूह के रूप में भी प्रदान की जा सकती हैं। साथ ही बैंकों के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन विकलांगों के पुनर्वास कार्यक्रम को प्राथमिकता…

Read More

रेलवे का बडा ऐलान, ग्वालियर- कैलारस के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, इन यात्रियों को होगा फायदा

ग्वालियर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध करके ग्वालियर इंडस्ट्री कांक्लेव कराया। जिससे क्षेत्र में 8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश बढ़ा। अब ग्वालियर- चंबल क्षेत्र के लोगों को एक और खुशखबरी मिली है। मेमू ट्रेन अब मुरैना जिले के कैलारस तक जाएगी। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुरैना बीजेपी के जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अनुरोध किया था कि मुरैना में रेल की सुविधाएं बढ़ाएं। जिसके बाद से केंद्रीय…

Read More

एम एंड यू के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी असित साहा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा को 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन में किया गया था। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता ने असित साहा को सम्मानित किया। विदाई समारोह में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार भी उपस्थित थे। श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीएसपी बिरादरी की ओर से असित साहा को भावभीनी विदाई दी और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा की हसदेव नदी में मां संग बहा 10 माह का मासूम, चरवाहे ने महिला को बचाया लेकिन बच्चा लापता

कोरबा. हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया। उसे बचाने के दौरान मां भी तेज बहाव में बहने लगी। पास मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया। पर बच्चा नहीं मिला। हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुआ। जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी। महिला नदी में उतरकर नहा रही थी। वहीं,…

Read More

बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘हम भी हैं तैयार’ का आयोजन

भिलाई नागरिक सुरक्षा संगठन- छत्तीसगढ़ (भारत सरकारझ्रगृह मंत्रालय से संबद्ध), ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कोक ओवन विभाग के कार्मिकों की पत्नियों/ गृहिणियों के लिये "हम भी हैं तैयार" एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त मानव संसाधन विकास केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 34 महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल) तरुण कनरार उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञा-वि. मा.सं. व व्या. उ.) श्रीमति निशा…

Read More

शासकीय योजनाओं का लाभ पाने के लिये अब ई-केवायसी सत्यापित समग्र आईडी अनिवार्य

भोपाल राज्य शासन के प्राय: सभी विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की हितग्राहीमूलक/ समूहमूलक योजनायें एवं नागरिक सेवायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पाने के लिये आवेदकों को पोर्टल पर पंजीयन कराना होता है। अब राज्य शासन की सभी योजनाओं/सेवाओं के पंजीयन में संबंधितों की ई-केवायसी सत्यापित समग्र आईडी ही मान्य की जायेगी। यह प्रावधान सभी के लिये अनिवार्य कर दिया गया है। प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निकुंज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस आशय के दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है। नये दिशा-निर्देशों में सभी विभागाध्यक्षों…

Read More

बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की बहुचर्चित निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द मेहता बॉयज' 15वें वार्षिक शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (सीएसएएफएफ) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई जाएगी। बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी अभिनीत 'द मेहता बॉयज' को इस साल दक्षिण एशियाई सिनेमा के शोकेस के तहत प्रतिष्ठित फेस्टिवल में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। बोमन ईरानी ने कहा, "मैंने जीवन में केवल एक ही काम किया, वह था शादी करना…और बच्चे पैदा करना। बाकी सब अपने आप में समय लेने वाला था। मेरे निर्देशन…

Read More

बिहार-मुंगेर में कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुंगेर. मुंगेर में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतक की पहचान कटारिया ग्राम निवासी सिंघेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। परिजन के द्वारा बताया गया कि कल (सोमवार) दोपहर से सोनू कुमार गायब था। हम…

Read More

पॉवर जोन के कार्मिकों हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मठ कार्मिकों के समर्पित योगदान से उत्पादन एवं उत्पादकता के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस्पात उत्पादन के साथ ही कार्मिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए नवीन कार्य करने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र का मानव संसाधन विभाग सतत प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में शक्ति एवं विद्युत विभाग द्वारा पॉवर जोन के कार्मिकों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तनाव प्रबंधन, इसके लक्षण तथा निवारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यशाला में वरिष्ठ प्रबंधक…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तीन युवकों को लगा करंट, दुकान पर फ्लेक्स लगाते समय झटके से एक की मौत

जांजगीर चांपा. चांपा थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगाने के दौरान करंट लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक युवक आशु कुमार को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो युवकों का उपचार जारी है। जानकारी अनुसार, युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे सदर बाजार में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर लगे होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगने के लिए ऊपर चढ़े हुए…

Read More

वित्त एवं लेखा विभाग में राजभाषा कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग के सभागार में राजभाषा कार्यशाला एवं विभागीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पण्डा, विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) देबेन्द्र नाथ करन एवं मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) प्रमोद कुमार चोखानी थे। मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार पण्डा ने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित दिशा निदेर्शों का अनुपालन करने के लिए वित्त एवं लेखा विभाग पूर्णत: प्रतिबद्ध…

Read More

डिप्टी सीएम विजय शर्मा विद्युत उपकेन्द्र का करेंगे उद्धाटन

कबीरधाम डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केवी लाइन विस्तार का कार्य किया गया है। जिले के सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन करेंगे। जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कुसुमघटा, सारंगपुर, पाण्डातराई, मड़मड़ा व बैजलपुर को इससे जोड़ा गया। जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। भविष्य में 33…

Read More

7261 करोड़ रुपये के ₹2000 के नोट अभी भी दबाए बैठे हैं लोग… RBI से आया ये बड़ा अपडेट

नईदिल्ली देश में 2000 रुपये के गुलाबी नोटों को बंद हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के ये करेंसी नोट मार्केट में मौजूद हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को इससे जुड़ा बड़ा अपडेट आंकड़ों के साथ जारी किया है. केंद्रीय बैंक ने बताया कि सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के बाद से अब तक Rs2000 के कुल नोटों में से 97 फीसदी से ज्यादा की वापसी हो चुकी है. नोट वापसी की रफ्तार पड़ी धीमी…

Read More