दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में चेतन हेमंत सप्कल ने हासिल किया रजत पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन हानॉवर जर्मनी में 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ईवेंट में रजत पदक अर्जित कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल की सराहना करते हुए बधाई दी है।…
Read MoreDay: September 3, 2024
म.प्र. में 30-40 फीसदी बढ़ेगी विदेशी पर्यटकों की संख्या
म.प्र. में 30-40 फीसदी बढ़ेगी विदेशी पर्यटकों की संख्या आईएटीओ के वार्षिक अधिवेशन में रिकॉर्ड भागीदारी ने बढ़ाई उम्मीद बेहतर एयर कनेक्टिविटी एवं पर्यटन सुविधाओं में विस्तार से मिलेगा फायदा भोपाल इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से भोपाल में हुए आईएटीओ के 39वें वार्षिक अधिवेशन से प्रदेश में विदेशी व देशी पर्यटकों की संख्या निश्चित ही बढ़ेगी। आयोजन में रिकॉर्ड 1200 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से म.प्र. में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में योगदान देंगे। आईएटीओ के…
Read Moreराज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमि-पूजन
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमि-पूजन जल-भराव वाले स्थान पर सीमेंट-कांक्रीट रोड बनायें भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख 2 हजार 334 रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलोनियों में सड़क निर्माण करते समय ध्यान रखें कि जहाँ पर जल-भराव की स्थिति…
Read Moreराज्य स्तरीय शिक्षक समारोह 5 सितम्बर को
राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह 5 सितम्बर को इस वर्ष 14 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय का इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तर के इस समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में 14 शिक्षकों को और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत 2 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इन सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार…
Read Moreहमारे तो हृदय में ही पूरा बुंदेलखण्ड बसता है : खाद्य मंत्री राजपूत
हमारे तो हृदय में ही पूरा बुंदेलखण्ड बसता है : खाद्य मंत्री राजपूत बुंदेली समागम में बोले प्रदेश के खाद्य मंत्री, बुंदेलखंडी भाषा बोलने में गर्व होता है मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश ही नही अब तो देश विदेश में भी बुंदेली भाषा बोली जाने लगी है भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि हमारे तो ह्रदय में ही पूरा बुंदेलखण्ड बसता है। हमें अपनी बुंदेलखंडी भाषा बोलने में गर्व महसूस होता है। राजपूत राजधानी भोपाल के जनजातीय संग्रहालय सभागार में…
Read Moreलोकमाता अहिल्या देवी के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता अहिल्या देवी का 300 वां जन्मोत्सव वर्ष चल रहा है। इस अवसर पर लोकमाता के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदेश में कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी ऐसी शासिका थीं, जिन्होंने देवालयों पर हो रहे बाहरी आक्रमण के दौर में रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, उज्जैन, बनारस सहित देश के सांस्कृतिक गौरव की ध्वजा थामी। उन्होंने सभी देवालयों में सनातन संस्कृति के अनुकूल पूजा, अन्न क्षेत्र के विकास, स्नान के लिए घाट निर्माण…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए 7 नई कृषि परियोजनाओं को दी मंजूरी
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन को क्रांतिकारी तरीके से बदलने के लिए बड़ी घोषणा की है। मोदी कैबिनेट ने 13,966 करोड़ रुपये की लागत वाली सात प्रमुख कृषि परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को किसानों के हित में लिये गये इस निर्णय के प्रति आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसानों के जीवन को नई दिशा देने का संकल्प लिया है, जिससे भारतीय कृषि क्षेत्र में एक नया युग शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Read Moreप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए मापदण्डों के बाद देश में पहली सड़क प्रदेश में बनी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए मापदण्डों के बाद देश में पहली सड़क प्रदेश में बनी ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने दी बधाई ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भोपाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़क निर्माण के मापदण्ड शिथिल होने के बाद देश में पहली सड़क मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बिजाटोला गाँव में बनी है। जनजातीय क्षेत्र में सड़क बनने से यहां के लोगों को शिक्षा और व्यापार में मदद मिलेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि देश में पहली पीएम जनमन कॉलोनी भी मध्यप्रदेश में ही बनीं। यह…
Read Moreसब्सिडी का लाभ ले रहे बड़े आवासीय परिसरों की बिजली कंपनी करेगी जॉंच
सब्सिडी का लाभ ले रहे बड़े आवासीय परिसरों की बिजली कंपनी करेगी जॉंच अपात्र उपभोक्ताओं द्वारा सब्सिडी लेने पर की जाएगी कार्यवाही भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य शासन के परिपत्र और मध्यप्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता की धारा 4.18 के प्रावधानों के विपरीत सब्सिडी ले रहे तथा एक ही परिसर में अनेक विद्यमान कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की मुहिम तेज कर दी गई है। कंपनी द्वारा अपनी बिलिंग प्रणाली का डाटा विश्लेषण कर पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद एवं रजिस्ट्रार पंजीयन एवं मुद्रांक…
Read Moreप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना छोटे कारीगरों को हुनरमंद बनाने की कारगर पहल है
भोपाल प्रबल मान्यता है कि इस संसार को भगवान विश्वकर्मा ने यह सुन्दर स्वरूप दिया है। वे इस सृष्टि के पहले वास्तुकार एवं शिल्पज्ञ थे। केन्द्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' के नाम से एक अभिनव योजना प्रारंभ की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितम्बर 2023 को योजना का शुभारंभ किया था। योजना में अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले पारम्परिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को सभी प्रकार की सहायता दी जायेगी। योजना में 18 प्रकार के परम्परागत व्यवसायों जैसे बढ़ई, नाव-निर्माता, कवच निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूल-किट…
Read Moreहिन्दी विश्वविद्यालय देश-विदेश में प्राप्त करेगा ख्याति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हिन्दी विश्वविद्यालय देश-विदेश में प्राप्त करेगा ख्याति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने साधारण सभा की बैठक को किया वर्चुअली संबोधित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने "हिंदी भाषा" को विश्व मंच पर किया स्थापित:मंत्री परमार विश्वविद्यालय परिसर में "अटल दृष्टि – कवि से युगपुरूष" संगोष्ठी हुई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय देश- विदेश में अपनी गतिविधियों से ख्याति अर्जित करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के हिन्दी के प्रति सम्मान के मूल भाव को आगे बढ़ाने में भी यह विश्वविद्यालय सक्षम…
Read Moreएशियन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैम्पियनशिप ताइपे में मध्यप्रदेश को 2 पदक
एशियन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैम्पियनशिप ताइपे में मध्यप्रदेश को 2 पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई भोपाल दूसरी एशियन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक ताइपे में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य आर्चरी खेल अकादमी की खिलाड़ी कृतिका बिचपुरिया ने रजत और मुस्कान किरार ने काँस्य पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों की प्रशंसा कर बधाई दी है।
Read Moreस्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन रीवा के कनिष्ठ सहायक अहिरवार निलंबित
भोपाल प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के प्रताप नारायण यादव ने लक्ष्मण अहिरवार, कनिष्ठ सहायक जिला कार्यालय रीवा को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अहिरवार का मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार इन्हें निर्वाह भत्ता देय होगा। उल्लेखनीय है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशानुसार कार्पोरेशन के कतिपय जिलों में चावल के भौतिक सत्यापन किये जाने के लिये जांच दल का गठन किया गया…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. उमेश उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक स्व. उमेश उपाध्याय के निवास पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके भाई वरिष्ठ राजनेता सतीश उपाध्याय और पुत्र कुमार शलभ सहित परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद वी.डी. शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।
Read Moreराष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप बैंगलुरु में खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप बैंगलुरु में खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक बैंगलुरु कर्नाटक में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और एक काँस्य पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल…
Read More
