कटनी विगत रात्रि शहर के गस्त पर निकली महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर की गाड़ी के सामने नशे में उत्पाद मचा रहे चार बाइक सवारों को जब महिला थाना प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे चारों बाइक सवारों का माधव नगर पुलिस एवं महिला थाना प्रभारी ने पीछा करते हुए माधव नगर थाना क्षेत्र के एक ढाबे में गिरफ्तार किया। जहां पर चारों बाइक सवार खुलेआम जाम छलकाते पाए गए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के…
Read MoreDay: September 5, 2024
छत्तीसगढ़-बीजापुर में जोरदार बारिश से उफनाए नदी-नाले, सैकड़ों ग्रामीणों और मेडिकल टीम का किया रेस्क्यू
बीजापुर. बीजापुर व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी-नाले फिर से उफान पर आ गये हैं। चिन्नाकोड़ेपाल नदी के उफान पर होने से हेल्थ कैंप के लिए कांदुलनार गई मेडिकल टीम व ग्रामीण फंस रहे। एलडीआरएफ की टीम ने देर शाम सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की ओर बीजापुर ब्लॉक के अंदरूनी गांव कांदुलनार में ग्रामीणों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया था। 15 सदस्ययी मेडिकल टीम ग्रामीण का स्वस्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरण…
Read MoreISRO और RRCAT के बीच हुआ करार, Space में 30 हजार किलो वजन पहुंचाने में सक्षम होगा भारत
इंदौर अभी चंद्रयान व अन्य स्पेस मिशन में कम वजन की सामग्री ही ले जाई जा सकती है। चंद्रयान-3 का कुल वजन ही 3900 किलोग्राम था। भविष्य में अंतरिक्ष में भारत 30 हजार किलोग्राम वजन पहुंचाने में सक्षम हो सकेगा। इस तकनीक को विकसित करने के लिए इसरो व राजा रमन्ना प्रगति प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकैट) इंदौर के बीच बुधवार को अनुबंध हुआ। अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजने की तैयारी गौरतलब है कि वर्ष 2040 तक अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजने की तैयारी है। ऐसे में यह तकनीक काफी कारगर साबित…
Read Moreमोदी, प्रधान ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, देशवासियों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर गुरुवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा, “शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह युवा मस्तिष्कों को आकार देने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” वहीं, प्रधान ने एक्स पर लिखा, “देश के युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके अज्ञान को दूर करने वाले…
Read Moreमंगोलिया टीम 10 रन पर ऑल आउट, 5 गेंद पर मैच खत्म- ऐसा भी कहीं होता है
नईदिल्ली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर नेपाल की टीम ने बनाया है, जो 314 रन है, लेकिन क्या आपको पता है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे कम टीम स्कोर कितना है? ये स्कोर महज 10 रन है और वह भी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में। इसी शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी मंगोलिया की टीम ने की है, जो महज 10 रन पर ऑलआउट हो गई। सिंगापुर ने 13 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। 120 गेंदों का मैच सिर्फ 5 गेंदें में खत्म हो गया, जिसमें…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब तक 934.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 934.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1988.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 501.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून…
Read Moreप्रदेश के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में बिछेगा सहकारी समितियों का जाल
रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना साकार होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 11 हजार 600 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का जाल बिछाया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं…
Read Moreसुलतानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश का यूपी सरकार पर बड़ा आरोप, जात देख ली गई जान
सुलतानपुर सुलतानपुर में डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल उठाए हैं और यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पर एक्स हैंडल पर लिखा है कि लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर के राजभवन में आज 55 शिक्षक होंगे सम्मानित, राज्यपाल देंगे तीन को राज्य स्तरीय पुरस्कार
रायपुर. शिक्षक दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे, जो राज्य के 55 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। राजभवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन शिक्षकों को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही 52 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरबा में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका, अब तक चार को बनाया निशाना
कोरबा. पाली वन मंडल के धारपखना घुईचुआ सर्किल में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। पिछले एक माह में हाथी ने चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा कि मृतक 60 वर्षीय मेवा राम धनवार रात 10:00 बजे लगभग मुख्य सड़क पर जा रहा था। इस दौरान अचानक हाथी से उसका सामना…
Read Moreछत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नई दिल्ली में ‘उद्योग समागम‘ में की भागीदारी
रायपुर छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नई दिल्ली में आयोजित ‘उद्योग समागम‘ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवेश की विशाल संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा…
Read Moreछत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद
जगदलपुर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला अधीक्षक रोहित राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंडस के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM और ACM जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 17 ट्रेनें रद, यात्रा से पहले देखें ये लिस्ट
रायपुर त्योहारी सीजन के दौरान प्रदेश में ट्रेनों के रद होने का क्रम जारी है। रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया है। सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने के साथ ही दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है। दूसरी तरफ उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन यार्ड को जोड़ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वे महान दार्शनिक और शिक्षक रहे हैं। देश को…
Read Moreधरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में विवाद, फेंकी कुर्सियां और दी गई गलियां
दमोह दमोह जिला कांग्रेस के द्वारा बस स्टैंड पर किसानों के समर्थन में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर कुर्सियां फेंकी गई। साथ ही एक दूसरे को गालियां दी गई। यह विवाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी की नियुक्ति को लेकर है, जिस पर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि बुधवार दोपहर जब धरना स्थल पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया, जिसके…
Read More
