वन विहार में अंर्तराष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर कार्यशाला

भोपाल : अंर्तराष्ट्रीय गिद्ध दिवस 7 सितम्बर को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, विहार वीथिका में गिद्ध संरक्षण एवं संर्वधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भोपाल शहर के आस-पास संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गौशालाओं के संचालक/प्रबंधक सम्मिलित हुए। कार्यशाला में गौ संचालकों को गिद्ध संरक्षण एवं संर्वधन विषय पर जानकारी के साथ-साथ गायों के उपचार में डायक्लोफेनिक दवा का उपयोग न करने एवं अन्य विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला के उद्देश्यों पर मीना अवधेशकुमार शिवकुमार,…

Read More

चक्रधर समारोह-2024 : अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर चक्रधर समारोह-2024

रायपुर रायगढ़ के रामलीला मैदान में 07 सितम्बर से चक्रधर समारोह के अंतर्गत कला संस्कृति पर आधरित कार्यक्रमों के आयोजन साथ-साथ खेल से खेल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। चक्रधर समारोह में कुश्ती के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे, जब कि कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। 11 एवं 12 सितम्बर को अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जब कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 एवं 15 सितम्बर को होगा। अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे संत पंडोखर सरकार, स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निवास पर शनिवार को संत पंडोखर सरकार पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान विधायक सर्वसतीश मालवीय, प्रदीप जैन, सचिन बिड़ला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। मंत्रियों सहित जन-प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया शनिवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने पहुँच कर स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना  : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का किया लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय, बोर खनन, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की रायपुर छत्तीसगढ़ की सरकार समाज को आगे बढ़ाने…

Read More

शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता काँस्य

शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता काँस्य दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में अब तक जीते 3 पदक भोपाल दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक हानॉवर, जर्मनी में किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 25 मीटर स्टेण्डर्ड पिस्टल के व्यक्तिगत इवेन्ट में काँस्य पदक अर्जित किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल को बधाई दी है। चेतन ने इस प्रतियोगिता में एक रजत, दो काँस्य के…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से रिसाली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे रिसाली नगर निगम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर पौने एक बजे रिसाली से न्यू खुर्सीपार के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर एक बजे न्यू खुर्सीपार, भिलाई के सम्राट अशोक चौक में कुश जयंती और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने दो…

Read More

बांधवगढ टाईगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का हुआ आगाज, सात दिवस तक हाथियों की चलेगी पिकनिक

भोपाल बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यहा का प्रबंधन बाघ के साथ दूसरे वन्य-प्राणियों का भी पूरा ध्यान रखता है। बांधवगढ टाईगर रिजर्व स्थित हाथी कैंप में पीसीसीएफ वाईड लाईफ व्ही.एन. अमबाडे की उपस्थिति में आज शनिवार से सात दिवसीय "हाथी महोत्सव" का शुभारंभ हुआ। हाथियों को सुबह नहलाने-सजाने के साथ विभिन्न प्रकार के फल, गन्ना, नारियल और गुड़ खिलाया गया। हाथियों को स्वस्थ रखने के दृष्टिगत से उनसे एक सप्ताह तक कोई काम नहीं लिया जाएगा। सात दिन हाथियों की दिनचर्या में सुबह हाथियों को अच्छे से…

Read More

नेशनल तैराकी में दुर्विशा पवार ने एक स्वर्ण सहित 3 पदक जीते

भोपाल केवीएस नेशनल तैराकी प्रतियोगिता-2024 का आयोजन 4 से 7 सितम्बर तक नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य ट्रायथलॉन अकादमी भोपाल की खिलाड़ी दुर्विशा पवार ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण, 2 रजत, इस प्रकार कुल 3 पदक अर्जित किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दुर्विशा पवार के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। दुर्विशा पवार खेल अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। दुर्विशा पूर्व में जूनियर वर्ल्ड ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में देश का…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने अपने संदेश में कहा है कि साक्षरता का विकास से सीधा संबंध है। साक्षरता समाज में समानता, शांति और विकास का मूल आधार है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि साक्षरता के लिए व्यक्तिगत रूचि और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता…

Read More

सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाणसागर के डूब क्षेत्र के सरसी (ब्यौहारी) आइलैंड शहडोल में मध्यप्रदेश टूरिज्म के रिजॉर्ट का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हो रहे प्रयास भविष्य में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसी आइलैंड रिजॉर्ट में कक्षों सहित अन्य सुविधाओ का विस्तार किया जाये ताकि यहाँ अन्य आयोजन किए जा…

Read More

आकाशीय बिजली गिरने से घायल 5 श्रद्धालुओं का हालचाल जानने पहुँचे वन मंत्री रावत

भोपाल वन, पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के छिमछिमा हनुमान जी महाराज के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने पर विजयपुर सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर रावत ने उनका हालचाल जाना। मंत्री रावत ने चिकित्सालय में चिकित्सकों को निर्देश दिये कि इनका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर इन्हें आगे रिफर किया जाये। उन्होंने इनका इलाज ठीक से करने के लिये कहा।

Read More

9 सितंबर को प्रदेश में बलराम जयंती, किसान दिवस के रुप में मनायी जाएगी

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान बलराम जी की जयंती 9 सितम्बर को भगवान बलराम जयंती-किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मण्डपम में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य…

Read More

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा निलंबित

भोपाल राज्य शासन ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन ने मराठा को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को धमकी देने और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार मराठा को निलंबन अवधि में मुख्यालय भोपाल वन भवन में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में उनको जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Read More

छिमछिमा हनुमान मंदिर पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए पहुंचे मंत्री रावत

छिमछिमा हनुमान मंदिर पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए पहुंचे मंत्री रावत वन मंत्री ने मेले में की जल-सेवा भोपाल वन, पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने विजयपुर स्थित निवास से पैदल यात्रा कर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने पीत वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं छिमछिमा हनुमान मंदिर के मेले में पैदल यात्रा कर प्रभु के दर्शन करने के लिये आया हूँ। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूँ। रावत ने हनुमान जी…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ.यादव के पिता स्वर्गीय पूनम चांद यादव के चित्र पर मंत्री श्रीमती उइके ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव के अवसान पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्जैन स्थित निवास पहुँचकर स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।  

Read More