छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पुल के नीचे मिला कोटवार का शव, दो दिन से तलाश कर रहे थे परिजन

रायगढ़. पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोतमा गांव में रविवार की दोपहर गांव में एक पुल के नीचे गांव के कोटवार दयासागर सिदार (40) की दो दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव…

Read More

GST काउंसिल की बैठक में हुए बड़े फैसले- ट्रांजेक्शन से जुड़ी फीस से बीमा प्रीमियम तक पर फैसले

नई दिल्ली गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 54वीं बैठक में आज सोमवार को कई अहम ऐलान किए गए हैं। GST काउंसिल ने ₹2000 से कम के ट्रांजेक्शन के मर्चेंट फीस पर 18% GST लगाने के मामले को फिटमेंट कमेटी को भेज दिया है। वर्तमान में पेमेंट एग्रीगेटर्स को 2,000 रुपये से कम की राशि के लेनदेन पर जीएसटी का भुगतान करने से छूट है। मीटिंग के बीच उत्तराखंड वित्त मंत्री ने बताया कि तीर्थ यात्रा पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। इस बीच खबर है कि…

Read More

रणवीर सिंह के बाद अब ईशान खट्टर की हो रही चर्चा, कपड़े उतार कराया फोटोशूट

  मुंबई पिछली बार जब किसी बॉलीवुड एक्टर ने अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचाया था, तो वह 2022 में था, जब रणवीर सिंह ने यूएस-बेस्ड पेपर के लिए अपनी शर्टलेस तस्वीरों के साथ पॉप कल्चर का इतिहास बदला था। अब, एक और देसी एक्टर ने एक फोटोशूट के लिए अपनी तस्वीरें केवल अंडरवियर में ही खिंचवाई हैं और इंटरनेट पर कई लोग कह रहे हैं कि वे हमेशा से जानते थे कि ईशान खट्टर 'बहुत हॉट और हैंडसम' हैं, वे बस ये नहीं जानते थे कि वह…

Read More

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन के बाद जापान को भी 5-1 से मसलडला, भारतीय हॉकी टीम का जलवा

नई दिल्ली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी सुखजीत सिंह के शानदार दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने सोमवार को पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में जापान पर 5-1 से जीत दर्ज की। भारत ने हरफनमौला प्रदर्शन किया, जिसमें सुखजीत ने दूसरे मिनट में ही गोल कर दिया और 60वें मिनट में एक और गोल करके जीत हासिल की। अभिषेक ने तीसरे संजय ने 17वें और उत्तम सिंह ने 54वें मिनट ने भी गोल करके भारत को मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण में रखा। जापान ने 41वें मिनट…

Read More

शारदीय नवरात्रि अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी शुरू

सनातन धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व है। नवरात्रि का पर्व भी खास अवसरों में से एक है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साल में चार बार नवरात्रि का पावन त्योहार आता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि आती है। हालांकि सबसे ज्यादा महत्व शारदीय नवरात्रि का है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर साल अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। नवरात्रि के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता…

Read More

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में जमा हुई 16 वी किस्त, बीना में सीएम मोहन यादव ने की राशि ट्रांसफर

बीना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की गई। बता दें, सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में बालिकाओं के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में बालिकाओं के निधन पर दु:ख व्यक्त किया चारों बालिकाओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के डूमर गांव के तालाब में डूबने की हृदय विदारक घटना में दो बहनों सहित चार बालिकाओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत मासूम बच्चियों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की…

Read More

पीने के पानी की किल्लत केरल में लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही,स्कूल-कॉलेज ही करने पड़े बंद

कोच्चि पीने के पानी की किल्लत को लेकर केरल में लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में जलापूर्ति में देरी की वजह से तिरुवनंतपुरम में सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। मेलरनूर में मुख्य ट्रांसमिशन लाइन में दिक्कतों के कारण यहां के 40 वार्डों में घरों और बिजनेस हाउस में पिछले चार दिनों से लोग परेशान हैं। केरल जल प्राधिकरण (KWA) द्वारा पेयजल की आपूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित है। जानकारी के मुताबिक तिरुवनंतपुरम-नागरकोइल रेलवे लाइन के पर चल रहे काम की…

Read More

मध्य प्रदेश में 3 वर्षों में 37.5 फीसदी मदरसे हुए बंद, क्या हैं इसकी वजहें?

भोपाल मध्य प्रदेश के विदिशा शहर के बरकतुल्लाह मदरसा पर बंद होने का खतरा है। बताया जाता है कि हिंदू छात्रों के नामांकन और सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक नामांकन दिखाने की वजह से उस पर ऐक्शन लिया जा सकता है। स्कूली शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने पाया है कि मध्याह्न भोजन के लिए फंड हासिल करने के खातिर गैर-मुस्लिम छात्रों को मदरसे में नामांकित किया गया था। धर्मांतरण नहीं है वजह अधिकारी जो जांच के निष्कर्षों से अवगत हैं, उन्होंने यह भी कहा…

Read More

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री देवांगन का सम्मेलन में सम्बोधन, बुजुर्गों के मान-सम्मान वाला समाज ही करता है तरक्की

रायपुर. जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है, वही समाज तरक्की करता है। इनके प्रति आदर भाव जगा कर हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज बच्चों के लिए पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों में संस्कार की सीख देते हैं। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर में अनुभव भवन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वां स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि…

Read More

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के पदाधिकारी ने की सौजन्य भेट

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के पदाधिकारी गण सौजन्य भेंट की जिसमें अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,प्रवीण चंद्रवंशी,दशरथ प्रसाद श्रीवास मोहम्मद कासिम, आदि पदाधिकारी ने सौजन्य भेंट की

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए और एसएएफ जवान के परिजन को शासकीय नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के अंतर्गत बेतवा नदी एवं अन्य स्थानों पर डूबने से एक एसएएफ आरक्षक सहित 5 लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को शांति देने और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति…

Read More

विकास सेठी की वाइफ जान्हवी ने पति के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर पहला किया पोस्ट

मुंबई 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लेकर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में रॉबी की भूमिका निभाने वाले एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया और इस खबर से परिवार के अलावा इंडस्ट्री के लोग भी काफी सदमे में हैं। विकास के निधन के एक दिन बाद उनकी वाइफ जाह्नवी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी के इस पोस्ट में पति के लिए अथाह दर्द है और यहां अंतिम संस्कार को…

Read More

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सत शर्मा को दी पार्टी की कमान, टिकट नहीं मिलने पर साधने का प्रयास

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे नेताओं को साधने के प्रयास के तहत सोमवार को उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व मंत्री सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुख नंदन को उपाध्यक्ष जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। BJP ने इस बार के विधानसभा चुनाव में सत…

Read More

मंकीपॉक्स पर कोविड जैसा अलर्ट! एडवाइजरी जारी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की भी सलाह

नई दिल्ली Mpox या मंकी पॉक्स भारत में भी चिंता बढ़ाता नजर आ रहा है। संदिग्ध मामला मिलने के बाद अब केंद्र सरकार की तरफ से भी एडवाइजरी जारी हो गई है। खबर है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने संदिग्धों की स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की हिदायत दी है। खास बात है कि WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन मंकी पॉक्स को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। इस बीमारी से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी…

Read More