हीराकुंड बांध के डुबान क्षेत्र में आने वाले छत्तीसगढ़ के गांवों को इस वर्ष नहीं झेलनी पड़ेगी बाढ़ की विपदा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संवेदनशील CM साय ने हीराकुंड बांध के डुबान क्षेत्रों में बाढ़ विपदा की आशंका को देखते हुए ओडिसा के मुख्यमंत्री से की चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुरोध पर ओडिसा के मुख्यमंत्री ने हीराकुंड बांध से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने के दिए निर्देश ओडिसा के मुख्यमंत्री की बाढ़ रोकने की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट पहली बार दोनो राज्यों की जनहितैषी…
Read MoreDay: September 12, 2024
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट: बारिश के कारण चौथे दिन भी खेल रद्द
ग्रेटर नोएडा अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने का इंतजार जारी है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण लगातार चौथे दिन एक भी गेंद फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें आगे बताया गया है कि कल (शुक्रवार) सुबह आठ बजे मैच शुरू करने का निर्णय स्टेडियम का आकलन करने के बाद किया जाएगा। पिछले हफ्ते से शहर में लगातार बारिश हुई है और पहले दो दिन मैदान में खराब ड्रेनेज…
Read Moreचेक गणराज्य के खिलाफ अल्काराज, रॉबर्टो बतिस्ता की शानदार शुरुआत
वेलेंसिया कार्लोस अल्काराज के एकल और युगल मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स ग्रुप चरण में चोटों से जूझ रही चेक गणराज्य के खिलाफ जीत से शुरुआत की। रॉबर्टो बतिस्ता ने स्पेन के लिए सिंगल्स में पहला अंक जिरी लेहेका पर 6-2, 6-3 से जीत कर हासिल किया। इससे अल्काराज को जीत हासिल करने का मौका मिला, लेकिन टॉमस मचैक के तीसरे सेट में रिटायर होने के कारण घरेलू टीम को निर्णायक दूसरा अंक दे दिया। मचैक के लिए यह और भी निराशाजनक था कि…
Read Moreरायपुर : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय
रायपुर : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा पर्व के आयोजन के सम्बंध में की समीक्षा, 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का होगा आयोजन द बस्तर मड़ई में बिखरेगी बस्तर की बहुरंगी कला-संस्कृति की छटा, 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का होगा आयोजन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस…
Read Moreमैं अभी गेंद को आसानी से हिट करने में सक्षम हूं : ट्रेविस हेड
साउथम्प्टन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक रहा। ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हर फॉर्मेट में टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं, खास तौर पर टी20 में उनका कोई मुकाबला नहीं। साउथम्प्टन में हेड ने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जो इस साल टी20…
Read MoreVideo Breaking : रामानुजगंज में डकैती में उपयोग हुआ बाइक बरामद, पुलिस डकैतों को धरने की कोशिशों में लगी
रवीश कुमार, झारखंड रामानुजगंज शहर के गांधी चौक पर संचालित राजेश ज्वैलरी शॉप में दिन-दहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इसे रंका के पास लावारिस हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने लोकल पुलिस को सूचना दी। झारखंड पुलिस की सूचना पर बाइक को रामानुजगंज पुलिस ने कस्टडी में लिया है, आरोपियों का सुराग जुटाने की कोशिश जारी है। ऐसी हुई थी डकैती – View this post on Instagram A post shared by News Writer (@news_writercg) इसके लिए झारखंड…
Read Moreराहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर CM मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया बोले -“देश कभी माफ नहीं करेगा”
भोपल राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए उनके बयानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अपने ही देश के खिलाफ विदेशी धरती पर बोलना राष्ट्र विरोधी शक्तियों के एजेंडा को बढ़ावा देता है। भारत को धर्म और जातियों के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस का आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना भारत के संविधान का अपमान है। "कांग्रेस की…
Read Moreछत्तीसगढ़-सुकमा में महिला को लेकर तीन KM पैदल चले सीआरपीएफ जवान, एंबुलेंस तक पहुंचाया
सुकमा. सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का बुरा हाल है। वहीं नदी-नाले उफान पर है। आवागमन प्रभावित है। वहीं इन सब के बीच सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक बीमा आदिवासी महिला को चारपाई से कंधे में उठाकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद एंबुलेंस तक पहुंचे। जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। यह मामला सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पेंटा पाड़ गांव का है। जहां एक बीमार महिला को इलाज के लिए सुकमा जिला मुख्यालय लाया जाना…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजापुर में पहली बारिश में ही कटी सड़क, चार महीने पहले सात करोड़ से 15 किलोमीटर बनी सड़क
बीजापुर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चेरपाल से नेंड्रा तक 15 किलोमीटर मिट्टी मुरुम की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस काम की लागत छह करोड़ 97 लाख रुपये है और इसे भिलाई की बाफना कस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। अभी लगातार क्षेत्र में हुई बारिश के चलते इस मार्ग पर चेरपाल से तीन किलोमीटर आगे और पालनार से एक किलोमीटर पहले तुंगलवाया नाला के पास सड़क के कट जाने से इस मार्ग से चार पहिये वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कुछ बाइक…
Read Moreराजस्थान-अजमेर दरगाह में मोदी के जन्मदिन पर शाकाहारी लंगर, चावल, घी और मेवे से बनेगा 4000 किलो खाना
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर शरीफ दरगाह 4000 किलो शाकाहारी भोजन (मीठे चावल) वितरित करेगा। शाकाहारी लंगर का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी और सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध 'बड़ी शाही देग' का उपयोग का 4000 किलो शाकाहारी लंगर तैयार कर वितरित किया जाएगा। यह परंपरा 550 वर्षों से अधिक समय से निभाई जा रही है। गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ सैयद अफ्शान चिश्ती ने…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में चूर एक पति ने मामूली बात को लेकर डंडे से पीट पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मामला खरसिया क्षेत्र का है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाम्हनपाली निवासी कुशल चौहान का बुधवार की शाम घरेलु काम को लेकर उसकी पत्नी बिमला चौहान के साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बाढ़ के हालातों को देख बुलाई आपात बैठक, कहा- जहां जरूरत हो, वहां हेलिकॉप्टर से करें एयरलिफ्ट, अफसरों की छुट्टी पर रोक
भोपाल मध्य प्रदेश में अति वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति पर नियंत्रण और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में आपात बैठक बुलाई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी जुड़े, जबकि प्रमुख विभागों के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जब…
Read Moreजिला अस्पताल के अंदर भरा पानी, SDERF की टीम ने नाव के सहारे चार प्रसूता को निकाला
दमोह दमोह जिले में मूसलाधार बारिश के कारण चारों ओर पानी भर गया है, जिससे नदियाँ उफान पर हैं। हालात इतने खराब हो गए कि अस्पताल भी पानी से घिर गया। बुधवार को दमोह के बांदकपुर में भारी बारिश के चलते स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा को बाहर निकालने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की मदद लेनी पड़ी। नाव के सहारे चार प्रसूताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो को…
Read Moreगुजरात से इंदौर शहर में आ रहा है नकली घी, 1015 किग्रा जब्त, ‘सांची’ के नाम से बेच रहे थे इसको
इंदौर एक ओर इंदौर शहर में प्रशासन और जनप्रतिनिधि शहर में अच्छे खानपान को लेकर लोगों को अच्छी सेहत के लिए सलाह देते रहते हैं, जबकि दूसरी ओर शहर में बड़ी मात्रा में बिक रही मिलावटी सामग्रियां शहरवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें गंभीर बीमारियां दे रही हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को की गई बड़ी कार्रवाई में मल्हारगंज इलाके में 1015 किलोग्राम नकली सांची घी जब्त किया गया। यह नकली घी छोगालाल श्याम ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान से मिला, जो इसे बेचने की तैयारी में थे।…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर डाक्टरों के वेतन में 46 फीसदी तक बढ़ोतरी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अनुसूचित और गैर अनुसूचित क्षेत्रों में तैनात डाक्टरों के वेतन में 46 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम उठाया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट से लेकर प्राध्यापकों के वेतन में हुई ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। प्राध्यापक को अब अनुसूचित क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में मिलेगा 1 लाख 90 हजार रूपए वेतन अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 46 फीसदी तथा गैर अनुसूचित…
Read More
