लगातार बारिश के कारण अफ़गानिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट रद्द

ग्रेटर नोएडा लगातार बारिश के कारण मैच के पांचवें और अंतिम दिन का खेल भी धुल जाने के बाद अफ़गानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है। अफ़गानिस्तान क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “ग्रेटर नोएडा में अभी भी बारिश हो रही है और लगातार बारिश के कारण अफ़गानिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट के पाँचवें और अंतिम दिन का भी खेल अधिकारियों ने रद्द कर दिया है।” शहर में पिछले हफ़्ते लगातार बारिश हुई थी और पहले दो दिन मैदान पर…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : साव

रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष इत्यादि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। अध्ययन दौरे पर साथ गए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।  श्री साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी श्री आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। श्री पाण्डेय मूलत:…

Read More

यूक्रेन संग युद्ध के बीच रूस ने पूर्वी एशिया में एक और मोर्चे पर तनातनी के संकेत दिए, US के 2 मित्र देशों को हवा में क्यों घेरा

नई दिल्ली यूक्रेन संग युद्ध के बीच रूस ने पूर्वी एशिया में एक और मोर्चे पर तनातनी के संकेत दिए हैं। इससे नए मोर्चे पर जंग की आहट सुनाई देने लगी है। रूसी सेना के दो लड़ाकू विमानों ने जापान की वायु सीमा में न केवल प्रवेश किया बल्कि जापान के ऊपर चक्कर भी लगाए। इसके बाद दोनों रूसी लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया की सीमा में घुस गए। रूस की इस हिमाकत के बाद अमेरिका के दोनों मित्र देशों (जापान और दक्षिण कोरिया) को अपने फाइटर प्लेन भेजने पड़े। इसके…

Read More

इजरायल के गिलोट बेस पर हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला, 22 सैनिकों की मौत

इजरायल के गिलोट बेस पर हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला, 22 सैनिकों की मौत इस्लामिक जिहाद के तीन वरिष्ठ आतंकवादी मारे गए: आईडीएफ गाजा की स्वास्थ्य प्रणाली वेंटिलेटर पर : डब्ल्यूएचओ तेल अवीव  तेल अवीव के उपनगरीय इलाके में 8200 गिलोट खुफिया इकाई के बेस पर लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह ने जवाबी हमला किया, जिसमें 22 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई और 74 घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान की अल मयादीन टीवी चैनल ने अपने यूरोपीय सुरक्षा स्रोतों का हवाले से दी। हिजबुल्ला ने बेरूत उपनगर पर अगस्त के…

Read More

प्रदेश में ई-नगरपालिका का उपयोग अब हुआ आसान, जांच अधिकारी मोबाइल एप से करेंगे सत्यापन

भोपाल प्रदेश में ई-नगरपालिका पोर्टल को यूजर फ्रेण्डली और सरल बनाये जाने के लिये नगरीय विकास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं। नगरीय विकास आयुक्त श्री भरत यादव ने बताया कि अब नवीन सम्पत्ति आईडी बनाये जाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने निर्देश दिये थे। प्रक्रिया का सरलीकरण आवेदक द्वारा सम्पत्ति पंजीयन के लिये समग्र आईडी प्रस्तुत की जायेगी। नवीन सम्पत्ति के लिये पोर्टल आवेदन के समय सम्पत्ति…

Read More

आमिर खान की फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की फैन है क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी

मुंबई, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर की बहुत बड़ी फैन है। आमिर खान ने अपने सिने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं में से एक है, आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म तारे ज़मीन पर। वर्ष 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। इसका क्रेज अभी भी जारी है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला को हाल ही…

Read More

प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प के प्रदर्शन करने वाले आरोपियों पर की कार्रवाई

भोपाल मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री एल.एल. उइके के निर्देशन पर वन मंडल अधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे एवं उप मुख्य वन मंडला अधिकारी जैतपुर श्री गौरव जैन के कुशल मार्गदर्शन में 10 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र बुढ़ार अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र बुढ़ार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा नाग, नागिन एवं दोमुहा सर्प को बांस के पिटारे में बंदी बनाकर 15 प्रदर्शन करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग द्वारा इन पर वैधानिक कार्रवाई की गई। मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त…

Read More

नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी भोपाल में राज्य स्तरीय टीओटी आयोजित

भोपाल गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में राज्य स्तरीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसके) के तहत ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिलों के डिलीवरी प्वाइंट्स पर कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को नवजात शिशु स्थिरीकरण प्रक्रिया में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित स्टेट न्यूबॉर्न एंड पीडियाट्रिक रिसोर्स सेंटर में आयोजित इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 87 शिशु रोग विशेषज्ञों और महिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिशु रोग विशेषज्ञों…

Read More

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, राहुल-प्रियंका के साथ विनेश फोगाट का भी नाम

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल प्रदेश…

Read More

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमरकंटक विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाए। भविष्य में होने वाली बसाहटों के लिए नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से दूर भूमि चिन्हित कर सेटेलाइट सिटी विकसित की जाए। यह सुनिश्चित हो कि मां नर्मदा के प्राकट्य स्थल अमरकंटक से लेकर प्रदेश की सीमा तक किसी भी बसाहट का सीवेज नर्मदा नदी में नहीं मिले, इसके लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्य…

Read More

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से प्रतिबंध हटाया

इंफाल मणिपुर सरकार ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के तीन दिन बाद, कई नियमों और शर्तों को पूरा करने पर ब्रॉडबैंड सेवाओं पर से पाबंदी हटा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयुक्त (गृह) एन. अशोक कुमार ने एक अधिसूचना के जरिए बताया, 'राज्य सरकार ने ब्रॉडबैंड सेवा (आईएलएल और एफटीटीएच) पर लगी रोक को उदारतापूर्वक हटाने का निर्णय लिया है, बशर्ते कि नियम व शर्तें पूरी की जाएं।'' अधिसूचना में कहा गया है, ''कनेक्शन का…

Read More

महेश्वर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष में उनके प्रति सम्मान के प्रकटीकरण के लिए मंत्रि-परिषद की बैठक महेश्वर में आयोजित की जाएगी। देवी अहिल्या की न्यायप्रियता, शासन-प्रशासन में नवाचार, लोक कल्याण सहित उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध केलिए देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। देवी अहिल्या से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री के संकलन के लिए अभियान चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस की बटालियन का नाम भी देवी अहिल्याबाई पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : जांच अधिकारी असमिया अभिनेत्री सुमी बोरा से पूछताछ कर रहे

गुवाहाटी  अदालत ने विवादास्पद असमिया अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तारिक बोरा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी दोनों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं ताकि 2200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के बारे में और जानकारी प्राप्त की जा सके। तारिक बोरा एक फोटोग्राफर हैं। पुलिस ने उनके भाई अमलान बोरा को भी बिहार के मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। अभिनेत्री को डिब्रूगढ़ पुलिस ने हिरासत में रखा है। गुरुवार…

Read More

भारत की मजबूत बुनियाद को बताता है आर्थिक वृद्धि परिदृश्य : आरबीआई गवर्नर

सिंगापुर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत का वृद्धि परिदृश्य देश के वृहद आर्थिक बुनियाद की मजबूती को बताता है। उन्होंने कहा कि इसमें निजी उपभोग और निवेश जैसे घरेलू तत्व प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ब्रेटन वुड्स कमेटी, सिंगापुर द्वारा आयोजित 'फ्यूचर ऑफ फाइनेंस फोरम 2024' में कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि को वृहत आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के माहौल का समर्थन है। दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के कारण आए गंभीर संकट से उबर गई और…

Read More

हरियाणा चुनाव:भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40लोग शामिल

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल…

Read More