नई दिल्ली भारतीय टीम ने शुक्रवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम पहली बार नए कोचिंग स्टाफ से भी मिली। मुख्य कोच गौतम गंभीर जुलाई-अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम से जुड़े थे। वहीं मोर्ने मोर्केल पहली बार बतौर गेंदबाजी कोच टीम के साथ नजर आए हैं। भारतीय टीम के सदस्य करीब एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप के लिए…
Read MoreDay: September 13, 2024
मौसम विभाग ने प्रदेश में जारी किया बारिश का अलर्ट
रायपुर मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के 6 जिलों- जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और सक्ति में शाम 4:30 बजे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है. रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार से…
Read Moreवर्षों से बदहाल पड़ी तोरवा मुक्तिधाम तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा
बिलासपुर मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल की अनदेखी कई वर्षों से हो रही है। यहां नलें टूटी हुई हैं जिससे पानी की समस्या बनी रहती है। कचरे के ढेरों के कारण हर जगह गंदगी फैली हुई है।डस्टबिन भी खराब हो चुके हैं। जिससे कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। इससे मुक्तिधाम में स्वच्छता का अभाव है जो यहां आने वालों के लिए बेहद असुविधाजनक है। टाइल्स टूटने से खड़े होने की जगह भी सुरक्षित नहीं रह गई है। इसके अलावा, गेट की स्थिति बेहद खराब है और दीवारों से ईंटें गिरने लगी…
Read Moreमंत्री विजयवर्गीय कहा सरकारी योजनाओं की सफलता में जन-भागीदारी की अहम भूमिका
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम की सफलता में जन-भागीदारी का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने समाज के हर स्तर पर जन-भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री विजयवर्गीय आज भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में नगरीय सुशासन – मानव अधिकार विषय पर हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक राशि…
Read Moreइंदौर नगर निगम ने बकायादारों के नाम चौराहों पर लिख दिए, आज कुर्की की कार्रवाई, शहर में हड़कंप
इंदौर इंदौर नगर निगम को 933 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूलना है। इसके लिए गुरुवार से निगम ने सख्ती की और 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांग दिए। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को शहर में घर-घर जाकर कुर्की की कार्रवाई भी होने वाली है। नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हमने सख्ती की है। 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम…
Read Moreकोरिया : संभागीय संयुक्त संचालक डॉ शुक्ला ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
कोरिया संभागीय संयुक्त संचालक डॉ0 अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजित कर विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संयुक्त संचालक डॉ0 शुक्ला ने खराब परफॉर्मेंस वाले कार्यक्रमों में नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय संयुक्त संचालक डॉ0 अनिल कुमार शुक्ला द्वारा मुख्य रूप से क्षय…
Read Moreराफेल नडाल ने लेवर कप से नाम वापस लिया
बर्लिन पूर्व विश्व नंबर 1 राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापस ले लिया है, टूर्नामेंट ने इसकी घोषणा की। सोशल मीडिया पर इवेंट द्वारा जारी किए गए ट्वीट में नडाल ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत निराशा हो रही है कि मैं अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप में भाग नहीं ले पाऊंगा। “यह एक टीम प्रतियोगिता है और टीम यूरोप का वास्तव में समर्थन करने के लिए, मुझे उनके लिए सबसे अच्छा करने की आवश्यकता है और इस…
Read Moreडायमंड लीग में नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले संभालेंगे भारतीय चुनौती
ब्रुसेल्स पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और स्टीपलचेजर अविनाश साबले 2024 डायमंड लीग फाइनल में भारतीय उम्मीदों की अगुआई करेंगे, जो 13 और 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में किंग बौडौइन स्टेडियम में होने वाली है। इस साल के डायमंड लीग के अंतिम संस्करण के रूप में, एलियांज मेमोरियल वैन डेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट अपने-अपने वर्गों में जीत हासिल करने और अपनी छाप छोड़ने के लिए एक आखिरी मौके की तलाश में होंगे। पहले दिन, भारतीय 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश…
Read Moreडकैत गुड्डा को आजीवन कारावास, हत्या के मामले में मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला
मुरैना मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने धारा 302 आईपीसी के तहत डकैत गुड्डा गुर्जर उर्फ जंडैल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासन की ओर से पैरवी इंद्र सिंह गुर्जर अपर लोक अभियोजक ने की। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2017 को फरियादी जितेंद्र गुर्जर ने नूराबाद अस्पताल में स्टेचर पर लेटे होकर अपने पिता बेताल सिंह और भाई बंटी के साथ जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि भारत सिंह गुर्जर और गुड्डा गुर्जर…
Read Moreरायपुर में एक अनोखी चोरी, चोरी की रकम से परिवार संग की तीर्थ यात्रा, पुलिस ने गिरफ्तार
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक चोर ने चोरी के पैसों से पहले अय्याशी की फिर अपने परिवार सहित मथुरा और वृंदावन की तीर्थ यात्रा भी की। तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस चोर का नाम रविशंकर महानंदिया बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने ओडिशा के रायगढ़ा से इस शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के रविशंकर के अलावा अनिल कुमार और पी. श्रीकांत को भी पुलिस…
Read Moreइंदौर में कारखाने की जमीन पर बने मकान निगम ने तोड़े, खतरनाक भवन भी हटाए
इंदौर नगर निगम ने शुक्रवार को तीन स्थान पर मकान तोड़े। पालदा क्षेत्र में कारखाने के लिए आवंटित जमीन पर मकान बना लिए थे। जिसमें पांच परिवार भी रह रहे थे। इसके अलावा गाडि़यों की धुलाई के लिए एक सर्विस सेंटर भी बना रखा था। जिसे नगर निगम के अमले ने तोड़ दिया। सुबह मौके पर पहुंचे अफसरों ने पहले परिवारों को मकान खाली करने के लिए कहा। परिवार के लोग पहले आनाकानी कर रहे थे, लेकिन अफसरों की सख्ती के बाद उन्होंने गृहस्थी का सामान बटोरना शुरू कर दिया।…
Read Moreअपनी टी20आई टीम में नई जान फूंकने के लिए आयरलैंड ने टेस्ट कप्तान एंडी बालबर्नी को पहले टी20 के लिए किया बाहर
डबलिन अपनी टी20आई टीम में नई जान फूंकने के लिए आयरलैंड ने टेस्ट कप्तान एंडी बालबर्नी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर करने का फैसला किया है। यह सीरीज इस महीने के आखिर में अबू धाबी में खेली जाएगी। टी20 में आयरलैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बालबर्नी के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण रहा है। 12 पारियों में उनका औसत 24.83 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 113.74 रहा है, जो उनके सामान्य मानकों से कम है। हाल ही में…
Read Moreसुमित अंतिल ने अपना दूसरा पैरालंपिक स्वर्ण पीएम मोदी को समर्पित किया
नई दिल्ली भारत के दो बार के विश्व चैंपियन और पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल ने पेरिस पैरा खेलों में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करते हुए इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। इससे टोक्यो पैरालंपिक में जीत के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से किया वादा पूरा किया। सुमित ने लगातार पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पैरा-एथलीट बनकर इतिहास रच दिया, उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक ऍफ़64 स्पर्धा में सनसनीखेज पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ पीला पदक जीता। 26 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट ने स्टेड डी…
Read More15 सितंबर से दौड़ेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस
रायपुर छत्तीसगढ़ में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए दौड़ेगी। इस ट्रेन के जरिये रायपुर से विशाखापत्तनम की 300 किलोमीटर दूरी, केवल पांच घंटे में पूरी होगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए…
Read Moreऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों में ओपनिंग करें हेड, स्मिथ नंबर 4 पर रहें : ख्वाजा
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 22 नवंबर से पर्थ में भारत के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए शीर्ष पर उनके साथ ट्रेविस हेड को शामिल करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रीमियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 2014/15 में घरेलू मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने क्रमशः 2018/19 और 2020/21 में अपने घरेलू मैदान पर प्रतिष्ठित श्रृंखला नहीं जीती है। ख्वाजा ने फॉक्स…
Read More
