राजस्थान-केकड़ी में दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

केकड़ी/अजमेर. अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी जिले के ग्राम पारा के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान घटियाली निवासी कालू माली (38) पुत्र घीसालाल माली के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल संपत राज मीणा ने बताया कि कालू माली पारा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक पर वापस अपने गांव घटियाली जा रहा था। इस दौरान अजमेर-कोटा हाईवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेज गति से बाइक…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में नाना और नाती को सांप ने डसा, तांत्रिक को दिखने में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कोरबा. कोरबा के करतला थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में टिकैतराम यादव 70 वर्ष अपनी पत्नी के साथ निवास करता था। उसके घर करीब एक माह पहले बालको के भद्रापारा में रहने वाला 16 वर्षीय नाती सतीश कुमार यादव आया हुआ था। रोज की तरह बुजुर्ग दंपत्ती ने नाती के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। रात करीब तीन बजे अचानक बुजुर्ग के पेट में दर्द होने लगा, जिससे उसकी नींद खुल गई। थोड़ी देर बात सतीश ने भी पेट में दर्द होने की जानकारी…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी, वे रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी

 इंदौर/उज्जैन  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-19 सितंबर को इंदौर और उज्जैन आ रही हैं. राष्ट्रपति मुर्मू आज विशेष विमान से इंदौर आएंगी. यहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. जानकारी के मुताबिक, वे आज शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी. शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी. यहां एयरपोर्ट से एमजी रोड आएंगी. शाम 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से मिलेंगी. शाम 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी. शाम 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी. उसके बाद यहीं डिनर और विश्राम होगा. दूसरे…

Read More

ग्वालियर : नौकरी लगवाने का झांसा देकर देवर-नंदोई ने विवाहिता से कार में किया रेप

ग्वालियर ग्वालियर में देवर और नंदोई ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के आमखो स्थित पीपल के पेड़ के नीचे की है। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता की मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। यह है पूरा मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आमखो कंपू निवासी 26 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह मूलतः सीहोर थाना क्षेत्र के फूलपुर की रहने वाली है। तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर रिश्ते…

Read More

इंदौर कलेक्टर ने 18 सितंबर को घोषित किया स्थानीय अवकाश, सामने आई ये बड़ी वजह

इंदौर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन यह अवकाश हर साल घोषित किया जाता है. इस बार भी शासकीय कर्मचारियों को 18 सितंबर को छुट्टी मिल गई है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर जिले में 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा. इसके अलावा, सभी शासकीय और गैर शासकीय संस्थाओं पर अवकाश लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन हमेशा…

Read More

एसएआर गिलानी से थे आतिशी के माता-पिता के गहरे संबंध, स्वाति मालीवाल ने जड़ा नया आरोप

नई दिल्ली दिल्ली की नई सीएम बनने जा रहीं आतिशी के परिवार पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने नया आरोप जड़ा है। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बचाने के लिए आतिशी के माता-पिता पर लड़ाई लड़ने का आरोप लगा चुकीं मालीवाल ने अब नया दावा किया है। मालीवाल का कहना है कि आतिशी के माता-पिता के संसद हमले में आरोपी रहे एसएआर गिलानी के साथ गहरे संबंध थे। स्वाति मालीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा, 'आतिशी मर्लेना के माता पिता के एसएआर गिलानी…

Read More

सड़क बहुत बना लिए, अब खराब काम करने वालों को हटाना है: नितिन गडकरी

मुंबई केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रखरखाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से अफसरों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रोड बहुत बना लिए हैं अब खराब काम करने वाले लोगों को सिस्टम से बाहर करना है। नितिन गडकरी ने  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के दुहाई इंटरचेंज पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पेरिफेरल रोड पर मैं बहुत दिनों के बाद आया हूं। हमारे रोड का काम बहुत हुआ है, अब…

Read More

पीएचई सचिव पी. नरहरि ने 8वें इंडिया वाटर वीक 2024 में की सहभागिता

भोपाल सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 8वें इंडिया वाटर वीक 2024 में हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में सचिव नरहरी ने जल प्रबंधन, सतत विकास और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के विषय में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सचिव नरहरि ने जल संरक्षण और प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "हमारा विभाग जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है। समाज के हर वर्ग तक स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए…

Read More

बुलडोजर एक्शन पर नहीं लगा है पूर्णविराम … SC के ऑर्डर को समझिए कि कहां रोक है, कहां नहीं?

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में एक अक्टूबर तक बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है. SC ने 'बुलडोजर न्याय' को संविधान के खिलाफ बताया है और गैरकानूनी ध्वस्तीकरण पर चिंता भी जताई है. कोर्ट का कहना था कि अगली सुनवाई तक हमारे आदेश के बिना देश में आपराधिक मामले के आरोपियों समेत कहीं भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाएगी. अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह संविधान के मूल्यों के खिलाफ है. समझिए कि कहां रोक है, कहां चल सकता है अब…

Read More

किसी की जेब में, किसी के बैग में… लेबनान में एक घंटे तक फटते रहे पेजर, अब तक 11 मौतें

 बेरूत  लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी का माहौल है. इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट किया गया था. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके करते हैं. इस हैकिंग के पीछे इजराइल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है. हिजबुल्लाह का कहना…

Read More

पी.एस.डी.एम. ने 20 उद्योगों और इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, युवाओं के लिए 50,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे

चंडीगढ़ पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने 20 उद्योगों और इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ  समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे युवाओं के लिए 50,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसकी घोषणा रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने उद्योग के दिग्गजों, नीति निर्माताओं और भागीदारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओ.) मीट-2024 के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए की। इस बीच, नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नेसकाम) और मोहाली (एस.ए.एस. नगर), अमृतसर, लुधियाना और…

Read More

एनएमडीसी को वर्ष 2023-2024 के लिए राजभाषा कीर्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी को ‘ग’ क्षेत्र में स्थित उपक्रमों की श्रेणी में वर्ष 2023-2024 के लिए प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह 2024 और चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया । राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एनएमडीसी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । एनएमडीसी की ओर से श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक…

Read More

आखिर कहॉ गई यहॉ की रोड, रिकॉर्ड भी गायब, 10 में से 6 लाख 59 हजार 173 खर्च

आखिर कहॉ गई यहॉ की रोड, रिकॉर्ड भी गायब, 10 में से 6 लाख 59 हजार 173 खर्च बोरिंग भी निजी भूमि पर सरकारी पैसे से करायी गई सूक्ष्म जांच का विषय है मण्डला बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत पड़रिया के पोषक ग्राम सारसडोली माल पर वर्ष 2018 में जगत के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गये थे, जिसमें से वर्क आईडी 100639280 के अनुसार 6 लाख 59 हजार 173 रूपये खर्च किए जा चुके हैं, किन्तु धरातल पर रोड…

Read More

पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे पुलिस थानों के चक्कर

जालंधर    पंजाब पुलिस अब डिजीटल हो गई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डिजीटाइलेजेशन का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे लोगों को बार-बार पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता अब ऑनलाइन क्लिक करके अपनी शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा सकती हैं। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के सार्वजनिक शिकायत निवारण विभाग द्वारा तकनीक को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन शिकायतें भेजने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त एप्लीकेशन…

Read More

अरविंद केजरीवाल को इस्तीफे के बीच शराब घोटाले में अदालत से नया झटका

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। एक तरफ जहां दिल्ली में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर रहीं वहीं, दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दो याचिकाएं कोर्ट ने खारिज कर दी। अपनी याचिकाओं के माध्यम से केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से दायर शिकायत पर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उन्हें जारी समन को चुनौती दी थी। दिल्ली की एक अदालत ने आम…

Read More