चैंपियंस लीग: रियाल मैड्रिड की जीत में चमके एमबाप्पे

मैड्रिड स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे ने रियाल मैड्रिड की तरफ से चैंपियंस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में नए सफर की शुरुआत करते हुए शानदार गोल दागा जिससे उनकी टीम स्टटगार्ट को 3-1 से हराने में सफल रही। सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में खेले गए मैच के दूसरे हाफ के शुरू में ही एमबाप्पे को रॉड्रिगो के क्रॉस पर खुला नेट मिला और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। एमबाप्पे ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह कड़ा मैच था जैसा कि चैंपियंस लीग में होता है लेकिन घरेलू मैदान कर जीत…

Read More

राजस्थान-अलवर में सियार ने महिला को 20 मीटर तक घसीटा, कई जगह नोचकर किया घायल

अलवर. अलवर के कठूमर क्षेत्र के गांव काटवाडी में चलती बाइक पर झपट्टा मार कर एक सियार ने महिला पर हमला कर दिया। सियार उस महिला करीब को 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। सियार ने महिला को जगह-जगह से नोच लिया। इतना ही नहीं पास ही में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने सियार को मार मारकर उक्त महिला को छुड़ाया, जिसने महिला के गाल व सर व हाथ पैरों में नोच लिया था। महिला को पहले जटवाड़ा सीएचसी लेकर गए, फिर वहां से गंज खेरली…

Read More

हैरी केन ने चार गोल करके वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा

म्यूनिख हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख की डिनामो ज़ाग्रेब पर धमाकेदार जीत में चार गोल किए जिससे वह वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़कर चैंपियंस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। केन के शानदार प्रदर्शन से बायर्न ने डिनामो ज़ाग्रेब को 9-2 से करारी शिकस्त दी। यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। इससे बायर्न के नए कोच विंसेंट कोम्पनी ने यूरोपीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी की। केन…

Read More

दलीप ट्रॉफी: अय्यर, सैमसन, पराग को मिलेगा खुद को साबित करने का एक और मौका

अनंतपुर श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रियान पराग और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दौर के मैचों में लंबी अवधि के प्रारूप में खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा। सत्र की शुरुआत में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कोई नॉकआउट मैच नहीं होगा तथा सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली टीम विजेता बनेगी। अभी दो मैचों में नौ अंकों के साथ भारत सी अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके बाद भारत बी (07), भारत ए…

Read More

गुना : हनुमान टेकरी मंदिर पर डकैती डालने वाले कालबेलिया गैंग को पकड़ा , 10 किलो चांदी रिकवर कर

गुना  हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती का पुलिस ने 23 दिन बाद  राजफाश कर दिया। राजस्थान की कालबेलिया गैंग के पांच सगे भाइयों और उनके दो रिश्तेदारों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भगवान के चांदी के आभूषणों को गलाने वाला सुनार भी पकड़ में आया है। खास बात यह कि 500 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने के बाद भी पुलिस बेसुराग थी, लेकिन एक छह सेकंड का वीडियो इस पूरी वारदात का राजफाश करने में…

Read More

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 50 लाख रूपये स्कूल भवन के लिये देने की घोषणा

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि अब सरकारी स्कूलों में बच्चे डेस्क पर बैठकर ही शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत रम्पुरा में हाई स्कूल भवन के लिये 50 लाख रूपये देने की घोषणा की। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर रम्पुरा में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री सिंह ने कहा कि गाँवों में रहने वाले बच्चों को दूर जाकर पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिये हाई स्कूल का संचालन अगले शैक्षणिक…

Read More

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा- हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम

चेन्नई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए यहां कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी चौकड़ी ने भारत की बल्लेबाजी को तवज्जो देने की प्रवृत्ति को बदल दिया। गंभीर से जब पूछा…

Read More

मऊगंज पुलिस पर युवक की शिखा उखाड़ने का आरोप, थाना प्रभारी और एक कॉन्सटेबल को हटाया गया

रीवा  एमपी के मऊगंज जिले में एक युवक ने शाहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसकी शिखा उखाड़ी और जनेऊ भी तोड़ा है। हालांकि, एसपी रचना ठाकुर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि युवक उस वक्त शराब के नशे में था और सड़क जाम कर रहा था। मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है। शाहपुर में एक सड़क हादसे में आशीष साकेत नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक…

Read More

ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज का पहला मैच कल खेला जाएगा, एडम जम्पा खेलेंगे अपना 100वां मैच

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एडम जम्पा इस फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने के करीब पहुंचने पर जम्पा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने देश के लिए वनडे में इतने मैच खेल पाएंगे। वे 100 वनडे खेलने वाले 32वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उपलब्धि हासिल करने…

Read More

काउंटी चैंपियनशिप: युजवेंद्र चहल और रॉब कियो की स्पिन जोड़ी ने मैच में लीसेस्टरशायर को एक कम स्कोर पर रोक दिया

लंदन युजवेंद्र चहल और रॉब कियो की स्पिन जोड़ी ने काउंटी चैंपियनशिप मैच में लीसेस्टरशायर को एक कम स्कोर पर रोक दिया, जिसके चलते उनकी टीम नॉर्थंप्टनशायर एक अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। दोनों ने मिलकर कुल सात विकेट झटके और दिन का खेल समाप्त होने तक नॉर्थंप्टनशायर पहली पारी में लीसेस्टरशायर से सिर्फ़ 69 रन पीछे है और सात विकेट भी शेष हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टरशायर की पूरी टीम महज़ 203 के स्कोर पर सिमट गई जिसके जवाब में नॉर्थंप्टनशायर ने 3 विकेट खोकर 134 रन…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र हुआ कमजोर, दो दिनों तक बारिश पर लगा ब्रेक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है। प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आगामी दो दिनों तक बारिश थम जाएगी। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही हल्की बादल के साथ धूप निकली है।  हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब देहरादून, उरई, छत्तीसगढ़ और उसे लगे उत्तर…

Read More

ग्वालियर में तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, भिंड का वैसली जलाशय ओवरफ्लो

ग्वालियर / जबलपुर मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा। मंगलवार को हुई तेज बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट बुधवार को 1.6 मीटर तक खोले गए हैं। ग्वालियर-भिंड में आज सुबह तेज बारिश हुई। स्कूलों की छुट्‌टी रही। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इसका आदेश मंगलवार देर शाम जारी किया था।…

Read More

बीसीसीआई टीवी पर कोहली और गंभीर ने अपने इंटरव्यू में साझा किये, जिसमे दोनों ने काफी सारी मुद्दों पर चर्चा की

मुंबई बीसीसीआई टीवी पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के इंटरव्यू का पूरा वीडियो आ गया है। इस वीडियो में वैसे तो दोनों ने काफी सारी मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन दोनों ने बताया कि किस तरह से ओम नमः शिवाय के जाप से और हनुमान चालीसा सुनने से दोनों को अपनी बैटिंग में मदद मिली थी। विराट कोहली ने बताया कि 2014-15 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वह हर गेंद का सामना करने से पहले ओम नमः शिवाय का जाप कर रहे थे, वहीं गंभीर ने बताया कि 2009 में नेपियर…

Read More

नशा-मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे दस हजार वॉलंटियर्स

भोपाल नशे की लत के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने "नशामुक्त भारत अभियान" के तहत वॉलंटियर्स के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नशे से प्रभावित लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्षम बनाना है। सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण आयुक्त डॉ. आर.आर. भोंसले ने इस पहल को राज्य के युवाओं के लिए एक नशामुक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अभियान के तहत, चयनित…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

बिलासपुर. बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार की शाम हिन्दू संगठनों ने तारबहार थाने का घेराव कर फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, जहां एक तरफ सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था। तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ…

Read More