रायपुर में 64 दिनों की छुट्टी का स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर  स्कूलों में इस साल 64 दिनों के लिए अवकाश की घोषणाा स्कूल शिक्षा विभाग ने की है। स्कूलों में इस साल दशहरा और ​दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी रहेगी। शीतकालीन अवकाश 6 दिन का ही रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की होगी। इस तरह कुल 64 दिनों के छुट्टी आदेश जारी किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025) के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषण की है। इसमें…

Read More

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा है कार्य: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा उत्सव 3.0 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है और वे हमेशा कहते हैं कि युवाओं को जॉब गिवर बनना चाहिए ना की जॉब सीकर।  निश्चित रूप से विकसित भारत बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की युवाशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है । मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह खुशी की…

Read More

कान्हा टाईगर रिजर्व में हाथी रिजुविनेशन केम्प का आयोजन

कान्हा टाईगर रिजर्व  में हाथी रिजुविनेशन केम्प का आयोजन      यहां होती है हाथियों की शाही सेवा      मंडला  विश्व विख्यात कान्हा टाईगर रिजर्व में विभागीय हाथियों का प्रबंधन का इतिहास रहा है। वर्तमान में कुल 16 हाथी उपलब्ध है। इनमें से कुछ हाथियो को देश के विभिन्न हाथी मेलों से क्रय किया गया है तथा कुछ हाथियों की पैदाइश राष्ट्रीय उद्यान में ही हुई है। प्रांरभ से ही इन हाथियों का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में प्रमुख उपयोग वन्यप्राणियों की सुरक्षा हेतु गश्ती कार्य में किया जाता रहा है, किन्तु…

Read More

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा उत्सव 3.0 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है और वे हमेशा कहते हैं कि युवाओं को जॉब गिवर बनना चाहिए ना की जॉब सीकर।  निश्चित रूप से विकसित भारत बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की युवाशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है ।            मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह खुशी की…

Read More

गुना कलेक्टर ने स्वच्छता पखवाड़े में लिया हिस्सा, पार्क में जाकर की सफाई

गुना  शहर में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने खुद आगे बढ़कर स्वच्छता का संदेश दिया है। उन्होंने बुधवार को स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जिला कलेक्‍ट्रेट परिसर में स्थित पार्क की सफाई की। इस काम में उनके साथ कलेक्‍ट्रेट के कर्मचारी भी शामिल हुए। कलेक्टर ने खुद कटर हाथ में लेकर पेड़ों की छंटाई की। कलेक्टर ने लगभग एक घंटे तक सभी के साथ मिलकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कचरा उठाया और पार्क को साफ करने में जुटे रहे। इस दौरान पार्क से करीब 4 ट्रॉली कचरा निकला।…

Read More

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितम्बर से हुआ प्रारंभ

भोपाल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 19 सितम्बर से शुरू हो चुका है। किसान 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि किसान मोबाइल से घर से ही पंजीयन करा सकते है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था किसानों के लिये मोबाईल से पंजीयन…

Read More

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए 3 एसआई समेत 42 पुलिसकर्मी

सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश सूरजपुर एसपी ने जारी किया है. आदेश में 3 एसआई समेत 42 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.

Read More

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए स्व-रोजगार के नए अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध और सबके लिए तरक्की के रास्ते खुले हों। आगे बढ़ने के लिए कमजोर वर्गों को सहायता और अवसर उपलब्ध कराने पर राज्य सरकार का विशेष जोर है। अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अनुसूचित वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण रोजगार योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। संत रविदास स्व-रोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना संचालित हैं।…

Read More

हनुमान जी क्यों लगाते पूरे शरीर पर सिंदूर, जानें ये रोचक कथा

हनुमान जी के भक्त पूरे संसार में हैं. सिंदूर वाले हनुमान जी की पूजा भी खासतौर पर की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी के पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने का क्या महत्व है और बजरंगबली ने सबसे पहले अपने शरीर पर कब सिंदूर लगाया था और क्यों सिंदूर लगाया था. हम आपको ये पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं. इस कथा में भगवान राम, माता सीता और नारद जी के साथ हनुमान जी भी हैं. वैसे तो ये शरारत की तरह शुरू हुआ है लेकिन…

Read More

जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार एवं वित्त पोषण के रूप में 43.39 करोड़ रूपये वितरित

भोपाल जनजातीय कार्य विभाग के अधीन मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा तीन नई वित्तीय सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भगवान बिरसा मुण्डा स्व-रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना के जरिये जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर उनके समग्र कल्याण के तेज प्रयास किये जा रहे हैं। इन तीनों योजनाओं में जनजातीय युवाओं को स्वरोजगार स्थापना व वित्त पोषण के रूप में 43 करोड़ 39 लाख 20 हजार 620 रूपये दिये जा चुके हैं। मप्र…

Read More

मरवाही वन मंडल में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी घोटाला आया सामने, सुनवाई तीन हफ्ते बाद

बिलासपुर मरवाही वन मंडल में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी घोटाला सामने आया है. इस मामले की सुनवाई बिलासपुर हाईकोर्ट में चल रही है, जहां वन विभाग ने रॉयल्टी रसीद पेश नहीं कर पाई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को रिज्वाइंडर दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी. जानकारी के मुताबिक मरवाही वन मंडल के पेंड्रा क्षेत्र में 121 एनीकट के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की गई है. खनिज सामग्री की सप्लाई के लिए ट्रक और हाइवा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन नियमों के…

Read More

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना व चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई कमी

नई दिल्ली  घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 74,590 रुपये से लेकर 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,390 रुपये से लेकर 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, इस वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी चांदी की…

Read More

बांग्लादेश का भारत के खिलाफ 5वां लोएस्ट टोटल, 149 रनों पर सिमटी

चेन्नई अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समेट दी। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश भारत से 227 रन पीछे है। बांग्लादेश की टीम का भारत के खिलाफ टेस्ट में ये पांचवां लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले 2019 में बांग्लादेश की टीम 106 के स्कोर पर ढेर हो गई थी। भारत…

Read More

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अब राहुल द्रविड़ के बाद RR को मिला विक्रम राठौर का साथ

नई दिल्ली संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 से पहले अपना कोचिंग स्टाफ मजबूत करती हुई नजर आ रही है। राहुल द्रविड़ को इसी महीने अपना मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद टीम ने विक्रम राठौर को अपना बैटिंग कोच चुना है। बता दें, द्रविड़-राठौर की जोड़ी ने इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने में अमह भूमिका निभाई थी। अब इस जोड़ी की नजरें 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब जीतने पर होगी। आरआर आईपीएल के पहले सीजन…

Read More

विमान हादसा: मंत्री की नाराजगी के बाद बालको और सीएसईबी को शो-कॉज नोटिस

कोरबा एयर स्ट्रिप की खराबी की वजह से विमान में सवार प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे. मामले में कलेक्टर ने बालको और सीएसईबी को शोकॉज नोटिस जारी किया है. बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो की माता के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सवार से आए थे. विमान के लैंडिग के दौरान रुगमरा स्थित बालको एयर स्ट्रिप की खराबी की वजह…

Read More