भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छता के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपने घर के आसपास, मोहल्लों, वार्डों तथा शहर व गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल…
Read MoreDay: September 21, 2024
लखपति दीदी का मिला मान, महतारी वंदन ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान
रायपुर, विष्णु के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नए कदम उठाए जा रहे है। बिहान की योजनाएं हो या महतारी वंदन योजना या कृषक मित्र आदि से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। धमतरी के ग्राम पोटियाडीह की श्रीमती संतोषी हिरवानी को अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता नही है। बिहान के तहत श्रीमती हिरवानी लखपति दीदी बन गई है। कृषक मित्र बनकर किसानों को जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग करने को प्रेरित करती…
Read Moreदुर्गा पूजा पंडालों के लिए नियमानुसार विद्युत कनेक्शन की अनुमति लें
भिलाई इस्पात नगरी भिलाई में पूरे धूम-धाम से नवरात्री मनाया जाता है, जिसका शुभारंभ इस 3 अक्टूबर से हो रहा है। जिसके तहत भिलाई इस्पात संयंत्र के टॉउनशिप में विभिन्न स्थानों पर अनेक पूजा-पण्डालों का निर्माण किया जाता है। इन पूजा-पण्डालों में विद्युत का उपयोग करने के साथ- साथ सजावट हेतु सड़क मार्ग के ऊपर खंबे भी लगाए जाते हैं, जिससे गंभीर विद्युतीय दुर्घटना हो सकती है। अत: भिलाई इस्पात संयंत्र दुर्गोत्सव कार्यक्रम आयोजकों से अपील करता है, कि वे विधिवत् विद्युत प्रदाय प्राप्त करने हेतु सिविक सेन्टर स्थित नगर…
Read Moreबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तितलियों का सर्वे शुरू
भोपाल बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में शुक्रवार से तीन दिवसीय तितली सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। नौ रेंज में 60 वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ वनकर्मी 20 कैम्प में तितली की विभिन्न प्रजातियों को एप में कैद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी व तितलियों की प्रजाति ज्ञात करना है। टाईगर रिजर्व प्रबंधन अनुसार बांधवगढ़ के सभी 9 रेंज (कोर व बफर रेंज) में यह सर्वेक्षण का काम चलेगा। जानकारी अनुसार 1536 वर्ग कि.मी. में फैले बांधवगढ़ के भीतर करीब 70 तितलियों की प्रजाति पाई जाती…
Read Moreमहाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान इस कार्य से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदया ने भूपदेवपुर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। भूपदेवपुर स्टेशन में यार्ड माड़िफिकेशन के दौरान स्थापित किए जा रहे आॅटोमैटिक इंटरलाकिंग उपकरणों, रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों सहित अन्य उपकरणो का बारीकी से निरीक्षण कर महाप्रबंधक महोदया…
Read Moreखाद्य मंत्री राजपूत ने कहा- व्यापारी संशोधित सीमा अनुसार करें गेहूं का स्टॉक
भोपाल मध्यप्रदेश में गेहूं के दाम स्थिर रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। मार्च 2025 तक गेहूं की स्टॉक सीमा तय करने के पूर्व में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों में नई अधिसूचना द्वारा थोक विक्रेता/व्यापारी की अधिकतम स्टॉक क्षमता एवं प्रोसेसर्स की मासिक स्थापित क्षमता में संशोधन किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि संशोधित आदेशानुसार 9 सितम्बर से 15 दिनों के भीतर व्यापारी/थोक विक्रेता को गेहूं का स्टॉक 2000 मिट्रिक.टन तक लाना…
Read Moreस्वच्छता स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य की गारंटी – मंत्री पटेल
भोपाल स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मानस भवन, जबलपुर में "स्वच्छता संवाद" कार्यक्रम में जिले के सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधि, सफाई मित्रों एवं आजीविका मिशन की महिलाओं के साथ स्वच्छता पर संवाद किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वच्छता स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य की गारंटी देती है। हम सभी को स्वच्छता का संकल्प लेकर यह तय करना चाहिए कि हम गंदगी को फैलने से रोकेंगे आगे भी इस अभियान तथा स्वच्छता को जारी रखेंगे। स्वच्छता…
Read Moreअखिलेश यादव का आरोप, यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर करती है, झूठा सावित हुआ, यादवों से ज्यादा ठाकुर-ब्राह्मण हुए ढेर
लखनऊ उत्तर प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर सियासत हमेशा ही गर्म रहती है।हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाए थे कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर करती है। अखिलेश ने यह भी कहा था कि यादव समाज के लोगों का जान-बूझकर एनकाउंटर किया जा रहा है,लेकिन यूपी पुलिस के आंकड़े अलग ही कहानी बयां करते हैं, जो अखिलेश यादव के झूठ का पर्दाफाश करते हैं। 12,525 मुठभेड़ में 207 अपराधी ढेर योगी आदित्यनाथ साल 2017 में मुख्यमंत्री बने थे। 2017…
Read Moreकांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ
कांकेर विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छत्त्तीसगढ़ राज्य के आठवें डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कांकेर जिले के उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिला कार्यालय परिसर में बस्तर संभाग के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ के बाद पासपोर्ट बनाने पहुंचे कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी श्री सैयद शाकिर अली को प्रोसेस फाईल प्रदाय किया। सांसद श्री नाग ने सभी क्षेत्रवासियों को…
Read Moreक्वाड लीडर्स समिट के लिए अपने गृहनगर में पीएम मोदी और अन्य नेताओं की मेजबानी के लिए जो बाइडेन तैयार
वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार को अपने गृहनगर विलमिंगटन, डेलावेयर में छठे (चौथे व्यक्तिगत) क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। वह आर्कमेरे अकादमी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और जापानी पीएम किशिदा फूमियो की मेजबानी करेंगे। यह वह जगह है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। यह पहली बार है कि बाइडेन राष्ट्रपति के रूप में विलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे। इसमें उनके निजी घर पर 'नेताओं का डिनर' भी शामिल है। व्हाइट हाउस का मानना…
Read Moreम.प्र. के 267 विकासखंडों के 11 हजार 377 गांवों का होगा कायाकल्प
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने 18 सितंबर 2024 को जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों/समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिये एक बड़ा कदम उठाया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने कुल 79 हजार 156 करोड़ रूपये बजट परिव्यय से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएमजेयूजीए) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में मध्यप्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखण्डों के 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों को कवर किया जायेगा। मध्यप्रदेश के 18 लाख 58 हजार…
Read Moreआईपीएल 2025: संजू सैमसन और जोस बटलर पर लटक रही तलवार!, राजस्थान रॉयल्स कर सटी है रिटेन ये चार खिलाडी
इंदौर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर सभी टीमों ने अपने प्लान बनाने शुरू कर दिए हैं। अभी इसकी तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज की खबरों को लेकर मार्केट गर्म है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स से बड़ी खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि टीम अपने कप्तान संजू सैमसन व जोस बटलर को रिलीज कर सकती है। चार खिलाड़ियों को रिटेन भी किया जा सकता है। इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है टीम…
Read Moreजनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री
रायपुर, कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को…
Read Moreभारत को यूएनएससी में स्थायी सदस्यता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करनी करनी होगी
नई दिल्ली भारत कई वर्षों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए प्रयासरत है लेकिन इसके रास्ते में कई चुनौतियां हैं जो उसकी मंजिल को मुश्किल बना रही हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस जैसे सुरक्षा परिषद के चार स्थायी सदस्य भारत की सदस्यता का समर्थन कर चुके हैं मगर चीन भारत की इस राह में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और चीन का भारत को क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी मानना इस विरोध की मुख्य वजह है। चीन…
Read Moreपीएम जनमन योजना से पीवीटीजी समुदाय के लोगों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार
कोरबा प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन समुदाय के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की खुद के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के गुडरूमुड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर वर्ग के…
Read More
