शतरंज ओलंपियाड : वंतिका के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने अमेरिका से ड्रॉ खेला

बुडापेस्ट अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल ने जरूरत के समय शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडमास्टर इरिना क्रश को हराया जिसकी मदद से भारतीय महिला टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के नौवे दौर में अमेरिका से 2.2 से ड्रॉ खेला जबकि पुरूष टीम ने उजबेकिस्तान के साथ अंक बांटे। भारतीय टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में चल रही डी हरिका को आराम दिया लेकिन आर वैशाली शीर्ष बोर्ड पर गुलरूखबेगम तोखिरजोनोवा से हार गई। दूसरे बोर्ड पर दिव्या देशमुख ने कारिसा यिप से ड्रॉ खेला। तानिया सचदेव और एलिस ली का मुकाबला…

Read More

मुंबई के धारावी में मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाने पहुंची BMC, जमकर बवाल; भारी पुलिसबल तैनात

मुंबई मुंबई के सबसे बड़े स्लिम इलाके धारावी में मस्जिद के एक अवैध हिस्से कि ढहाने बीएमसी टीम पहुंची है। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। टीम पहुंचने के बाद इस इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मुस्लिम समुदाय बीएमसी के ऐक्शन का विरोध कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने का नोटिस पहले ही भेज दिया गया था। जानकारी के मुताबिक किसी संगठन या मस्जिद की तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया…

Read More

रन नहीं बने तो विराट कोहली ने छोड़ा ‘ड्रेसिंग रूम’, वह पने प्रदर्शन को सुधारने के लिए नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की

चेन्नई भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली अच्छी लय में नजर आए लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए विराट कोहली ने मैच के तीसरे दिन नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की। भारत की दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर बैटिंग कर रहे थे और विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठने के बजाए नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए…

Read More

पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया, WTC में रिजवान को पछाड़ा

चेन्नई भारत के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जमाया। उन्होंने चेन्नई में भारत के लिए दूसरी पारी में 128 गेंदों में 109 रन जुटाए। उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के ठोके। पंत के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। पंत ने 638 दिनों के बाद टेस्ट मैच खेलते हुए गर्दा उड़ाया है। उन्होंने इससे पहले आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था। उन्होंने सेंचुरी जड़कर दो कमाल किए हैं। खतरे में डाला धोनी का रिकॉर्ड पंत ने सेंचुरी…

Read More

यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई में रचा इतिहास… गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

 चेन्नई भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पहली पारी में टिक नहीं पाए और सिर्फ 149 रनों पर आउट हो गए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 227 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अब दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा…

Read More

टीम के समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं : हरमनप्रीत

नई दिल्ली एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाले भारतीय टीम के करिश्मायी कप्तान हरमनप्रीत का मानना है कि उनके इस सम्मान में पूरी टीम का योगदान है क्योंकि बगैर टीम के समर्थन के कुछ भी संभव नहीं था। एफआईएच हॉकी प्रो लीग और पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने पूर्व में उन पर जो भरोसा दिखाया, वह उसका बदला चुकाने को तैयार थे। साथी खिलाड़यिों के बीच सरपंच के नाम से विख्यात…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार अगले हफ्ते 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, कर्ज का आंकड़ा 3.9 लाख करोड़ रुपए पार

भोपाल  एमपी सरकार अगले हफ्ते 5,000 करोड़ रुपये का एक और कर्ज लेगी, जो इस फाइनेंसियल ईयर का तीसरा लोन होगा। इसके साथ ही अगस्त 2024 से लिए गए कर्ज की कुल राशि बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो जाएगी। 31 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था। नए कर्ज के साथ यह 3.9 लाख करोड़ रुपए को पार कर जाएगा। 125 योजनाओं के लिए जरुरी कर दी थी परमिशन राज्य का बजट आने के बाद पिछले महीने वित्त विभाग ने निर्देश…

Read More

स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल

स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल सामुदायिक सहभागिता से ही स्वच्छ स्वस्थ जीवन की परिकल्पना हो सकती है मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने  "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं। आगे माननीय मंत्री जी…

Read More

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे नए वायुसेना चीफ, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली  सरकार ने नए एयर चीफ की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर को देश के नए एयर चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा एयर चीफ वी आर चौधरी 30 सितंबर को ही रिटायर हो रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1984 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वो कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। वह वाइस एयर चीफ के अलावा सेंट्रल एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। सरकार…

Read More

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने लड्डू विवाद पर जताई चिंता, मिलावट को बताया पाप

  नई दिल्ली भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रसाद को लेकर हिंदुओं की गहरी आस्था होती है, लेकिन मिलावट की खबरें श्रद्धालुओं के बीच शंका उत्पन्न कर रही हैं. वाराणसी के दौरे का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा, "मैं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन नहीं कर पाया, लेकिन मेरे कुछ सहयोगी मंदिर गए थे और उन्होंने मुझे प्रसाद दिया. उस समय मुझे तिरुपति मंदिर की मिलावट की खबरें याद आ…

Read More

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स ने 42 दिन के बाद आंशिक रूप से काम करना शुरू किया

कोलकाता पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स ने 42 दिन के बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम करना शुरू किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना हुई थी। इसके खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया था। आज उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने बाह्य रोगी विभाग (OPD) में अब भी काम शुरू नहीं किया है। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों में शामिल अनिकेत महतो…

Read More

iPhone 16 ऑनलाइन खरीदें, एप्पल स्टोर से सस्ते दाम और बेस्ट ऑफर के साथ

iPhone 16 सीरीज ने भारत में दस्तक दे दी है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो हम कुछ ऑफर्स की जानकारी आपके देने वाले हैं। ये काफी खास साबित हो सकते है। क्योंकि अभी फोन पर डिस्काउंट चल रहा है। अगर आप यही फोन ऐपल स्टोर से जाकर खरीदेंगे तो ज्याा कीमत चुकानी होगी। जबकि इसे Vijay Sales से खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आप भी ये जानकर हैरान हो गए होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है ? तो चलिये आपको भी…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के वाहन चालक दरकिनार, इस्पात संयंत्र में बाहरी को प्राथमिकता पर किया चक्काजाम

जगदलपुर. जगदलपुर में इस्पात संयंत्र नगरनार के गेट नंबर 2 में शुक्रवार को जय झाड़ेश्वर समिति एवं बस्तर परिवहन संघ के संयुक्त तत्वावधान मे परिवहन कार्य एव परिवहन भाड़े को लेकर चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन करके संयत्र से गाड़ियों के आवाजाही को रोक दिया गया। गेट के सामने झाड़ेश्वर समिति के सदस्य तथा बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों के साथ भारी संख्या मे गाड़ी मालिक जमा हुए, जिसे देखते हुए भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात किया गया था। समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग ने बताया कि यहां नगरनार स्टील…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में व्यापारी से ढाई लाख नकदी और पांच लैपटॉप लूटे, क्राइम ब्रांच अफसर बनकर की छापेमारी

कोरबा. कोरबा शहर के पॉवर हाउस रोड स्थित सिटी सेंटर में एक कपड़ा व्यापारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इनकम टैक्स क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक टीम ने आज सिटी सेंटर में छापेमारी कर व्यापारी से ढाई लाख रुपये और पांच लैपटॉप लूट लिए.यह घटना अक्षय कुमार की फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर अंजाम दी गई, जिसमें नकली अधिकारियों ने व्यापारी को टैक्स चोरी के आरोप में फंसाने का झांसा दिया जिसके बाद ऑफिस में रखें लगभग ढाई लाख रुपये और वहां कार्यरत कर्मियों को…

Read More

शाकिब अल हसन बने सबसे उम्रदराज बांग्लादेशी टेस्ट क्रिकेटर

चेन्नई भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक नजर आ रहा है। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों को पिच से खूब मदद मिल रही है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने भी दमखम दिखाया और मैच में पकड़ मजबूत रखी। इस बीच शाकिब अल हसन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ। शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट मैच खेलने वाले अपने देश के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 37 वर्ष और…

Read More