शहडोल शहडोल जिले के खैरहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 1 क्विंटल 74 किलो गांजा बरामद किया है। स मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लखवारिया से बुढार की ओर जा रही गांजा लदी कार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करकटी के पास नाकेबंदी कर रोका। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई कार्रवाई की जा रही हैं। खैरहा पुलिस ने भी इसी…
Read MoreDay: September 21, 2024
द बकिंघम मर्डर्स बनाम तुंबाड री-रिलीज पांचवे दिन का कलेक्शन
सोहम शाह की री-रिलीज 'तुम्बाड़' सिनेमाघरों में खूब धमाचौकड़ी मचा रही है। बीते शुक्रवार को करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' के साथ 2018 की यह फिल्म फिर से रिलीज हुई है। दिलचस्प है कि बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में जहां इसने 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, वहीं 'द बकिंघम मर्डर्स' ने महज 6.80 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इतना ही नहीं, करीना की क्राइम-थ्रिलर जहां सोमवार के बाद मंगलवार को भी लाखों में ही कमाई कर पाई है, वहीं छह साल पुरानी 'तुम्बाड़' OTT…
Read Moreभोपाल मंडल में रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया
भोपाल वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल रेल मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रत्येक रेक में 16 से 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों का फोकस रेलवे ट्रैक और आउटसाइड किया जाएगा। इसकी सहायता से ट्रेन संचालन के दौरान होने वाली पत्थरबाजी और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की रिकॉर्डिंग…
Read Moreछत्तीसगढ़-कवर्धा कांड के विरोध में बंद कराने उतरे कांग्रेसी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने नहीं किया समर्थन
रायपुर/कवर्धा. कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज सुबह से प्रदेशवासियों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान वे स्कूटी से घूमते हुए नजर आये और बंद का समर्थन करने की अपील की। दूसरी ओर बंद का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स समर्थन नहीं देंगे। चेम्बर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर मालवीय रोड व्यपारी…
Read Moreभोपाल: कलेक्टर का फोटो लगा बनाई फर्जी आईडी, ग्रामीणों को कॉल कर ऐंठे रुपये
भोपाल फोन की कॉलर आइडी में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का फोटो लगाकर फर्जी आइडी बनाकर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। जिसके बाद फंदा और बैरसिया के जनपद सीईओ ने सभी पंचायत सचिव और ग्राम सहायकों को अलर्ट जारी कर दिया है। जालसाज द्वारा ग्रामीणों को कलेक्टर के नाम से फोन कर संबल योजना की राशि डालने के नाम पर 3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांग की गई। बताया जा रहा है कि फर्जी आईडी बनाने वाला आधा दर्जन लोगों से रुपये ऐंठ चुका है।…
Read Moreमप्र के 7 लाख कर्मचारियों का बढ़ेगा DA, 12 साल बाद एमपी सरकार बढ़ाएगी भत्ते
भोपाल मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश के 7 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को खुशखबरी देने जा रही है। इन्हें दिया जाने वाला गृह भाड़ा, परिवहन और मंत्रालय भत्ते में जल्द ही वृद्धि की जाएगी। साथ ही सरकार इस भत्ते को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मंत्रियों की निजी पदस्थापना में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। दरअसल, कुछ दिनों पहले नई दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पोस्टेड प्रदेश के कर्मचारियों के होम रेंट अलाउंस की रेट को 10…
Read Moreमासूम से ज्यादती :एसआईटी ने आरोपित के माता-पिता के बयान दर्ज किए गए, स्कूल से मांगी आरोपित शिक्षक की जानकारी
भोपाल शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में एसआईटी की जांच जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की। साथ ही स्कूल प्रबंधन से आरोपित शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी है। यह भी देखा जा रहा है कि स्कूल में आरोपित शिक्षक की नियुक्ति के समय पुलिस सत्यापन कराया गया था या नहीं। इसके अलावा आरोपित शिक्षक स्कूल में किस माध्यम से पहुंचा, इसको लेकर भी पुलिस स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटा रही है। वहीं मामले में…
Read More1985 से 95 तक भू अर्जन की गई 25 योजनाओं की जमीन में गोलमाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, कार्यवाही से छूट रहे पसीने
कटनी नगर निगम के पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नगर सुधार न्यास के लिए बनाई गई 25 योजनाओं में साठगांठ करके किस तरह खेल खेला उसके प्रमाण अब सामने आने लगे हैं। इसे मिली भगत कहें या फिर लापरवाही 1985 से 1995 के बीच कई भू स्वामियों की जमीन नगर निगम द्वारा मुआवजा देकर अधिपथ्य में ली गई। जिनमें से कई जमीनों का आंशिक भुगतान बचा था। उनमें अधिकारियों एवं कर्मचारी और रसूखदारों की मिली भगत से बड़ा खेल हो गया। अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी…
Read Moreअफगानिस्तान के सामने अफ्रीका ढेर, बना ये महारिकॉर्ड, सीरीज भी जीती
शारजाह अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अफगानिस्तान ने दूसरा वनडे भी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। 177 रन से हराकर उन्होंने पहली बार साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज जीती। बता दें कि पहले वनडे में अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से रौंदा था। यह अफगानिस्तान की वनडे में अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहली जीत थी। अफगानिस्तान के पास अब सीरीज में 2-0 की बढ़त है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने ठोका शतक अफगानिस्तान क्रिकेट…
Read Moreइस बार के पितृपक्ष में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानें ताजा रेट
भोपाल पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वाराणसी के बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आइए जानें इस बदलाव के बारे में विस्तार से। सोने की कीमतों में गिरावट 18 सितंबर, बुधवार को सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी। बाजार खुलते ही सोने के दाम में 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई। यह गिरावट विभिन्न कैरेट के सोने में अलग-अलग रही: 24 कैरेट सोना: नई कीमत: 75,040 रुपये प्रति 10 ग्राम…
Read Moreतिरुपति : प्रसादम् में चर्बी की मिलावट से भोपाल में हिंदू संगठनों में आक्रोश, जगन रेड्डी का पुतला फूंका
भोपाल आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी देवस्थानम के लड्डू प्रसाद का विवाद अब भोपाल तक पहुंच गया है। यहां हिंदू संगठनों ने प्रसाद के लड्डू में पशुओं की चर्बी व मछली का तेल मिलाए जाने पर तीव्र आक्रोश जताते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुआई में संगठन के कार्यकर्ता टीटी नगर में प्लेटिनम प्लाजा स्थित आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी…
Read Moreशासकीय हाईस्कूल पिपरिया के नजदीक अवैध शराब विक्रय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
अनूपपुर शासकीय हाईस्कूल पिपरिया अनूपपुर के प्राचार्य एवं शिक्षकगण के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) से कार्यालय में मिलकर विद्यालय के समीप एक दबंग व्यक्ति सुखलाल पटेल के द्वारा अपनी किराना दुकान से अवैध शराब बेचें जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा टी. आई. कोतवाली को निर्देशित किया जाकर ग्राम पिपरिया में पुलिस रेड कराई गई और सुखलाल पटेल पिता श्रीपाल पटेल उम्र करीब 54 साल निवासी पिपरिया को अपनी किराना दुकान में विक्रय हेतु रखी…
Read Moreवडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ का मामला, खोल दी पटरी की फिश प्लेट
वडोदरा सूरत के पास वडोदरा जिले में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां किसी अज्ञात ने फिश प्लेट और चाबी खोलकर अप ट्रैक पर रख दी. इससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहत डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट की-मैन ने की-मैन सुभाष कुमार को अलर्ट किया. इसके बाद ट्रैक की जांच की गई और पाया गया कि किसी ने रेल को डिरेल करने के लिए यह साजिश रची थी. जानकारी मिलते ही ट्रेन की आवाजाही रोकी गई और ट्रैक को दुरुस्त किया गया. परिचालन फिर…
Read Moreएम्बेसी ब्लास्ट में वांटेड, 60 करोड़ का इनामी… हिज्बुल्लाह कमांडर को इजरायल ने किया ढेर
बेरूत इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडरों में से एक, इब्राहिम अकील समेत 7 अन्य की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए. यह 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से बेरूत के दक्षिणी हिस्से में होने वाला तीसरा हवाई हमला है. इस क्षेत्र में जारी संघर्ष अब नाटकीय रूप से गाजा से लेबनान की ओर शिफ्ट हो गया है. हिज्बुल्लाह को बीते दिनों में इजरायल की ओर से अभूतपूर्व हमले का सामना…
Read Moreजनजातीय विद्यार्थियों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराने के लिये फ्री कोचिंग दी जायेगी
जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की बड़ी योजना सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जायेगी विद्यार्थियों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग भोपाल जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिये राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनजातीय विद्यार्थियों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराने के लिये फ्री कोचिंग दी जायेगी। इसके लिये सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास…
Read More
