नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वालो की करें शिकायत, होगी बड़ी कार्रवाई : मंत्री बघेल

बेमेतरा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के नवागढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि से अब आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का नि:शुल्क इलाज हो जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राशन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकलों और डॉक्टरों के पास नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने की भी जानकारी संज्ञान में आयी है।…

Read More

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेताओं के दल बदलने का सिलासिला जारी, भूपेंद्र हुड्डा के करीबी ने छोड़ी कांग्रेस

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेताओं के दल बदलने का सिलासिला जारी है. इस बीच सोमवार (23 सितंबर) को सोनीपत के राई से पूर्व विधायक और भूपेंद्र हुड्डा के बेहद नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस नेता जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. जयतीर्थ दहिया ने भूपेंद्र हुड्डा पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. इसके अलावा जयतीर्थ दहिया ने समर्थकों को कांग्रेस को वोट न देने का संदेश दिया है. कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया गया है दहिया ने उन पर भी गंभीर…

Read More

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर CM नायब सैनी का तंज

हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मुझे तो यह भी बड़ा अचरज होता है कि राहुल गांधी तड़के-तड़के गेड़ा मारकर चले गए (सुबह-सुबह आकर चले गए) किसी को पत्ता भी नहीं चला. अंधेरे-अंधेरे में निकल गए. बेरा नी के दिक्कत होरी (हरियाणा से पता नहीं क्या परेशानी है). सूरज निकलने पर आते तो हम भी देख लेते…

Read More

युगल बोले ब्रह्माकुमारियों ने हमारा घर जोड़ा, जीवन में रंग भरे, ब्रह्माकुमारीज मे हर किसी को किसी न किसी रूप की प्राप्ति

भोपाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी के भोपाल आगमन पर नर्मदापुरम रोड स्थित उत्सव गार्डन में भव्य एवं दिव्य युगल सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस भव्य एवं आलोकिक आयोजन में ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल के 65 युगल जोड़ों का सम्मान किया गया । ये 65 युगल जोड़े पिछले अनेक वर्षों से ब्रह्माकुमारीज संस्थान मे दिए जा रहे ईश्वरीय ज्ञान एवं सहज राजयोग का अभ्यास करते हैं । प्रतिदिन ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाकेंद्रों में होने वाली ज्ञान मुरली…

Read More

कोलकाता में हॉस्टल की स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता कोलकाता में हॉस्टल की स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्टल वार्डन के पति और एक शिक्षक ने नाबालिग बच्चियों के साथ कई बार छेड़छाड़ की। यह घटना कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल के हॉस्टल की है। पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को छात्राओं के माता-पिता उनसे मिलने गए। लड़कियों ने आपबीती सुनाई और फिर पेरेंट्स शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। बताया जा…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण

रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल भवन एवं अब तक उपलब्ध की गई सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से…

Read More

हथियार के लायसेंस निरस्ती के बाद अब वेतन से होगी बिजली बिल की वसूली

भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शस्त्र लाइसेंसधारी के बाद अब सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से बकाया बिल वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिन पर बिजली बिल के 10 हजार रूपये से अधिक बकाया हैं। इन सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को 7 दिन के अंदर बिजली बिल बकाया भरना होगा। बिल जमा न होने की स्थिति में इन सभी बकायादार कर्मचारियों की सूची विभाग प्रमुख और कोषालय को भेजी जा रही है।…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर और देवालयों में यथायोग्य प्रबंधन के दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं और परम्पराओं के अनुरूप आने वाले नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के आयोजन के लिए समुचित प्रबंध किये जाये। प्रदेश के सभी देवालय एवं मंदिरों में यथायोग्य प्रबंधन करने जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का दशहरा और भी आनंदमयी होगा, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना के बाद यह पहला दशहरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद आगामी 3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व…

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया के लिये बनेगी बटालियन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जनजातीय कार्य विभाग की शौर्य संकल्प योजना के अंतर्गत प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह बैगा, भारिया एवं सहरिया के लिये अलग से बटालियन गठित की जायेगी। साथ ही इस समूह के इच्छुक युवाओं को पुलिस, सेना एवं होमगार्ड में भर्ती कराने के लिये इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के युवाओं को रोजगार एवं सेवा से जोड़ने के लिये पीवीटीजी बटालियन बनाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति पीवीटीजी समूह में…

Read More

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा- कंगना बिना सिर-पैर के बयानबाजी कर रही हैं

शिमला मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री व मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक नए बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, कंगना ने आरोप लगाया है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्ज लेती है और इसे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को देती है। इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है। सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को 'खोखला' कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है। हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है। यह देखकर उन्हें बहुत…

Read More

एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी में स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया गया सफाई अभियान

बिलासपुर  एसईसीएल में भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी में भी 21 सितंबर को सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत कॉलोनी के टीए कार्यालय, पानी की टंकी एवं अन्य स्थानों पर सफाई की गई जिसमें कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" है और इसके अंतर्गत कोयला कंपनियों सहित देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक…

Read More

साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : अरुण साव

दुर्ग उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दुर्ग जिले के बोरई में स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ?ा चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने हाल ही में समाप्त अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि साहू समाज के अनेक युवा वहां भी…

Read More

सेवा पखवाड़ा के तहत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मानती है जिसमें हम रक्तदान पौधारोपण समाज सेवा कच्ची बस्तियों की सफाई निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ ही कई समाज सेवा के कार्य करते हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा नेतृत्व…

Read More

चीन में लैंडिंग के दौरान रॉकेट में विस्फोट, चीन के अरमानों को लगा झटका?, बड़ा नुकसान

चीन चीन में टेस्ट के दौरान एक रॉकेट फट गया। नेबुला-1 नाम का यह रॉकेट चीनी कंपनी डीप ब्लू एयरोस्पेस का था। इस रॉकेट का वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग टेस्ट हो रहा था। लैंडिंग के दौरान इस रॉकेट में विस्फोट हो गया, हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने मिशन के लिए तय किए गए 11 में से 10 लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। डीप ब्लू कंपनी फिर से इस्तेमाल होने वाली रॉकेट टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। काफी ऊंचाई पर हुआ यह टेस्ट कंपनी के इसी प्रयास…

Read More

मुख्यमंत्री आतिशी के कार्यभार संभालने के साथ ही ‘ CM की कुर्सी’ को लेकर नया विवाद छिड़ा

नई दिल्ली दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के कार्यभार संभालने के साथ ही ' CM की कुर्सी' को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आतिशी उस कुर्सी पर नहीं बैठीं जिस पर अब तक अरविंद केजरीवाल बैठा करते थे। नई सीएम ने अपने लिए एक दूसरी और छोटी कुर्सी लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की कुर्सी उनके लौटने का इंतजार करती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने आतिशी के इस कदम को संविधान के खिलाफ बताया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा और पूछा कि जो…

Read More