समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, सांकेतिक भाषा बधिरों और सुनने वाले लोगों को जोड़ती है, समझ और सम्मान को बढ़ावा देती है। यह समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है, यह वक्तव्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया के बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए एक आवश्यक मानव अधिकार के रूप में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। श्रीमती राजवाडे़…

Read More

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरकर टूटने को लेकर सियासी बवाल, शिंदे सरकार का ‘प्रायश्चित’, पहले से ऊंची लगाने का टेंडर जारी

ठाणे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरकर टूटने को लेकर सियासी बवाल के बाद अब राज्य सरकार ने नई प्रतिमा बनवाने का टेंडर जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कानकावली डिविजन ने टेंडर जारी किया है। वहीं राज्य सरकार ने मूर्ति प्रतिमा बनवाने के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। बता दें कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा टूटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी माफी मांगी थी। कांकावली में PWD के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने बताया, अब हम बेहद सावधान रहेंगे।…

Read More

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बड़ा दावा किया, कहा- हमसे साधा था संपर्क

हरियाणा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। पार्टी का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद खट्टर ने कांग्रेस से संपर्क साधा था। हालांकि, अब तक इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खट्टर ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएम पद छोड़ दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी गई थी। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन…

Read More

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प

भोपाल मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 सितम्बर को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवीन कन्या तुलसीनगर भोपाल के 45 छात्राओं एवं 02 शिक्षिकाओं ने उक्त पक्षी अवलोकन एव नेचर कैम्प में भाग…

Read More

24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

भोपाल खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजनान्तर्गत जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर (रिफिल) के लिए 632 करोड़ 16 लाख रूपये का अनुदान लाड़ली बहनों के खाते में जमा कराया गया है। योजना का क्रियान्वयन सतत् रूप से किया जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि महिलाओं को…

Read More

अश्विन ने ड्रेसिंग रूम माहौल के लिए की गंभीर की प्रशंसा, कहा-मौजूदा टीम और भविष्य के सदस्य उन्हें पसंद करेंगे

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर की उनके 'आरामदायक' दृष्टिकोण के लिए प्रशंसा की, जिसने ड्रेसिंग रूम में जीवंत माहौल बनाने में योगदान दिया है। अश्विन ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज की सराहना की और विश्वास जताया कि गंभीर को मौजूदा टीम और भविष्य के सदस्य खूब पसंद करेंगे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह टिप्पणी बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के दौरान कोच गंभीर के साथ काम करने के अपने पहले अनुभव के बाद की है। इस दिग्गज स्पिनर ने अपने…

Read More

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने उन 3 कृषि कानूनों को दोबारा लाना चाहिए जो केंद्र सरकार ने वापस लिया था

मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने मांग की है कि उन 3 कृषि कानूनों को दोबारा लाना चाहिए जिन्हें केंद्र सरकार ने भारी विरोध के बाद वापस ले लिया था। कंगना ने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में थे और उन्हें खुद इसे वापस लाने की मांग करनी चाहिए। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली कंगना ने कहा है कि हो सकता है कि उनकी इस बात पर विवाद हो, लेकिन इसे लागू करना चाहिए। कंगना…

Read More

संसद में आयोजित दसवीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की कार्यकारिणी में बनी तीन राज्यों की कमेटी

रायपुर भारत में आयोजित दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की कार्यकारिणी में देशभर की विधायिका के प्रतिनिधि मौजूद हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और राजस्थान इन तीनों राज्यों की एक कमेटी गठित हुई है जिसके समन्वयक छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को चुना गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी समिति के सदस्य है।आज संसद भवन में आयोजित इस कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इन तीनों ही राज्यों में एक-एक संसदीय कार्यक्रम आयोजित…

Read More

रेल मंत्री ने कहना- रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहा जैसी तमाम चीजें रखकर ट्रेनें पलटाने की साजिश पर हमारी नजर

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहा जैसी तमाम चीजें रखकर ट्रेनें पलटाने की साजिश रचने वालों पर हमारी नजर है। रेल मंत्री ने कहा कि इन मामलों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और एनआईए को भी ऐसे केसों की जांच में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, 'रेल प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है। हम राज्य सरकारों, डीजीपी, गृह सचिवों और पुलिस आदि से संपर्क में हैं। इसके अलावा एनआईए को भी शामिल किया गया है।'…

Read More

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल…

Read More

जम्मू कश्मीर चुनाव : मेंढर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 142 पोलिंग बूथों पर रखी जाएगी पैनी नजर

पुंछ पुंछ जिले के मेंढर सब डिविजन में 25 सितंबर (बुधवार) को होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए 142 पोलिंग बूथों पर सुरक्षाबलों को तैनात करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा बलों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति को रोकना और वोटरों को सुरक्षित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पेयजल आपूर्ति में ऐतिहासिक उपलब्धियां

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, मध्यप्रदेश ने पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता के क्षेत्र में पिछले 9 महीनों में कई अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन के सपनों को साकार करने के समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके की सतत् निगरानी में विभाग ने अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के लाखों परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। प्रमुख उपलब्धियां प्रदेश में पिछले 9 महीनों…

Read More

बदलापुर एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के इलाज में कोई कमी नहीं होने देंगे : नरेश म्हस्के

ठाणे बदलापुर एनकाउंटर में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मिलने सांसद नरेश म्हस्के अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रदेश की महिलाओं के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पुलिस पर पूरा भरोसा है। सांसद नरेश म्हस्के ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अक्षय शिंदे का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री इलाज का पूरा खर्च खुद उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि सरकार घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ भी खड़ी है। यह…

Read More

मथुरा में एक युवक ने मंदिर के पुजारी अनुज चौधरी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक ने मंदिर के पुजारी अनुज चौधरी के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुजारी के मुताबिक, समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर में ईंट भी फेंका। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी फरार हो चुका था। हिंदू संगठन के भी कई लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुजारी अनुज चौधरी ने घटना के संबंध में बताया, “मैं रोज सुबह पांच बजे मंदिर साफ करता हूं।…

Read More